देश को सम्मान जनक स्थिति में लाकर खड़ा किया मोदी ने – टंडन

चण्डीगढ़। भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ द्वारा चाय पे चर्चा कार्यक्रम के दौर को आगे बढ़ाते हुए आज जिला अध्यक्ष शक्ति प्रकाश देवशाली द्वारा न्यू इंदरा कालोनी के मकान नं. 1698, सुरजीत फौजी द्वारा सैक्टर 25 के मकान नं. 1808 और अरूणदीप द्वारा पंजाब यूनिवर्सिटी के मकान नं. ई-21 पर चाय पे चर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने लोगों से सीधी बातचीत की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

 चाय पे चर्चा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि चाय पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है और साथ पार्टी के प्रति सकारात्मक नजरिये को देखते हुए पूर्ण विश्वास है कि पिछली बार की तरह इस बार भी जनता का आर्शीवाद भारतीय जनता पार्टी को ही मिलेगा। क्योंकि पिछली सरकारों के कार्यों से नाखुश जनता अब बदलाव को महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि याद करिए वर्ष 2014 से पहले देश की क्या हालत थी, 2जी, कोलगेट, रेलगेट आदि घोटालों के बारे में जनता को सब पता है। उन्होंने तब के खराब शासन को मधुमेय बताते हुए कहा कि मधुमेय जो एक बार शरीर में घर कर जाये तो यह उसे अंदर से काफी कमजोर बना देता है ठीक इसी तरह भ्रष्टाचार और घोटालों से देश की अर्थ व्यवस्था को अंदर से खोखला कर दिया था जिसे दौबारा मुख्यधारा में लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिन रात एक करके आज देश को सम्मान जनक स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है और आज दुनिया भी भारत का लोहा मानने लगा है। कांग्रेस की एक ही नीति है झूठ को बार-बार बोलो ताकि लोग उसे सच मानने लगे। गरीब हटाओं का नारा देते-देते गांधी का चौथी पीढ़ी आ गई लेकिन इन्होंने सिर्फ गरीब को मिटाने और अपने घर भरने का काम किया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से सवाल पूछते हुए कहा कि राहुल गांधी बताये कि उनका और उनके परिवार का क्या व्यवसाय है जिससे उनकी सम्पति हर वर्ष बढ़ती जा रही है। आज राहुल गांधी समेत आधी कांग्रेस पार्टी जमानत पर बाहर है इसलिए जनता भलीभांति जानती है कि चोर कौन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.