नौशहरा में पाकिस्तान ने की भारी गोलीबारी, नागरिक घायल

राजौरी । पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा है और जम्मू-कश्मीर की नियंत्रण रेखा को निशाना बनाकर पिछले कुछ दिनों से लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। इसी कड़ी में बुधवार मध्यरात्रि के बाद पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के राजौरी जिले के नौशहरा सेक्टर की नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए गोले भी दागे। पाक द्वारा की गई इस गोलीबारी में एक स्थानीय नागरिक घायल हो गया। घायल को तुरंत पास के अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया, जहां पर उसका उपचार जारी है। भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दिया।राजौरी जिले के नौशहरा सेक्टर में बुधवार देर रात बिना उकसावे के पाकिस्तान द्वारा की गई। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने रिहायशी इलाकों को निशाना बना भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार दागे। पाकिस्तान द्वारा की गई इस गोलीबारी में एक स्थानीय नागरिक मोहम्मद अल्ताफ(37) निवासी पुखरनी घायल हो गया। घायल को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया। भारतीय जवानों ने भी पाक की इस नापाक हरकत का करारा जवाब दिया।उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान पिछले कुछ दिनों से जम्मू कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर लगातार गोलीबारी कर रहा है, जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया, जबकि दस दिन की बच्ची और महिला की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.