भाजपा का मूलमंत्र है सबका साथ सबका विकास – टंडन

चण्डीगढ़। भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ द्वारा आज शहर के 3 स्थानों पर चाय पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने लोगों से सीधी बातचीत की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। आज की इस चाय पे चर्चा में लद्यु उद्योग भारती, इंडस्ट्रियल शेड वेलफेयर एसोसिएशन, चैम्बर्स आफ इंडस्ट्रीज, चण्डीगढ़ इंडस्ट्रियल यूथ एसोसिएशन, फर्नीचर एसोसिएशन और आई एस पी ए के पदाधिकारियों एवं सदस्यों, नामी उद्योगपति, व्यापारी, बुद्धिजीवियों और अन्य व्यवसाहिक कार्यों से जुड़े लोगों ने इसमें भाग लिया। भाजपा इंडस्ट्री प्रकोष्ठ के संयोजक अवि भसीन द्वारा औद्योगिक क्षेत्र के फेस 2 के होटल पोलीकन में, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष नाथी राम मेहरा द्वारा डड्डू माजरा के मकान नं. 910 में और संतोष मिश्रा द्वारा धनास में चाय पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह जानकारी मीडिया विभाग के इंचार्ज रविन्द्र पठानिया ने दी। उन्होंने बताया कि उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की वर्षों पुरानी लंबित पड़ी मांगों और समस्याओं का समाधान मोदी सरकार के कार्यकाल में ही हुआ। लम्बे समय के इंतजार के बाद औद्योगिक क्षेत्र की कई बड़ी माँगों को हरी झंडी दे दी गई है। जिसमें चण्डीगढ़ पाल्यूशन कंट्रोल बार्ड द्वारा अनुमोदिन सभी प्रकार के निर्माण गतिविधियों के अलावा, औद्योगिक क्षेत्र नीति, इंडस्ट्रीयल पौलिसी 2015 के तहत लगभग सभी प्रकार की आई टी गतिविधियों व विभिन्न विभिन्न प्रकार की सर्विस की अनुमति की मंजूरी दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.