भाजपा प्रत्याशीयो के समर्थन में आठ को गृहमंत्री राजनाथ सिंह व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा करेंगे सभाएं

 भिवाानी : नुक्कड़ सभाओ के जरिए भाजपा ने विपक्ष को अपनी ताकत का अहसास करा दिया। अब भाजपा उम्मीदवारों की सियासी ताकत को और अधिक बल देने के लिए भाजपा के दिग्गज मोर्चा संभालेंगे। इस कड़ी में 8 मई बुधवार को केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाएं करेंगे। यह जानकारी रीतिक वधवा ने आज यहां दी ! 

रीतिक वधवा नेे बताया कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा भिवानी-महेंद्रगढ लोकसभा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह के लिए प्रातः11बजे भिवानी के हुडा पार्क के सामने जनसभा को संबोधित करेंगे। दोनों नेताओं की जनसभाओं को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा जोश है भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की एक बैठक समिति कार्यालय हुडा पार्क के निकट  की गई जिसमें 8 मई को होने वाली केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा  की सभा को सफल बनाने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ता एवं समर्थक सभा को सफल बनाने के लिए जुट गए हैं। कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की तैयारी सभा को ऐतिहासिक बनाने की है। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा की जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। नुक्कड़ सभाओ में उमडी भीड से कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का जोश चरम पर है। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा की सभाएं भी माहौल को भाजपामय बनाने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.