महाराष्ट्र : भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढही, दो की मौत, पांच घायल

मुंबई। मुंबई उपनगर से सटे भिवंडी में शुक्रवार रात चार मंजिला इमारत ढह गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

भिवंडी के पिरानी पाडा, शांतिनगर नागांव में स्थित चार मंजिला इमारत में शुक्रवार रात करीब 11 बजे दरार पड़ी, इसकी जानकारी संबंधित प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय  मुंबई महानगर पालिका (मनपा) कर्मी, फायर ब्रिगेड और पुलिस वहां पहुंची। इमारत में रहने वाले परिवारों को निकालने का काम शुरू किया गया। बचाव कार्य चल ही रहा था कि शनिवार देरा रात करीब दो बजे इमारत गिर गई। इमारत का एक हिस्सा बचाव दल पर भी गिरा, जिसमें एक कर्मचारी फायर ब्रिगेड का और एक मनपा कर्मी घायल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.