राजनाथ सिंह के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब, मुस्लिम महिलाओं ने किया जोरदार स्वागत

लखनऊ,  भारत के गृहमंत्री और लखनऊ लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इससे पूर्व वह हनुमान सेतु स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किए और इसके बाद हजरतगंज स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पर जनसभा को संबोधित किए। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय समेत भाजपा व जेडीयू के कई दिग्गज नेता उपस्थित रहे। 

प्रदेश कार्यालय पर आयोजित जनसभा के बाद रथ पर सवार होकर राजनाथ सिंह के साथ प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी, भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा नामांकन के लिए रवाना हो गए। भाजपा प्रदेश कार्यालय से हजरतगंज चौराहा, जिलाधिकारी आवास होते हुए राजनाथ का मेगा रोड शो कलेक्ट्रेट चौराहा पहुंचा। इसके बाद यहां से चार पहिया गाड़ी पर सवार होकर नामांकन के लिए राजनाथ गए। इस मौके पर चुनावी प्रबंधन को संभाल रहे उनके पुत्र नीरज सिंह और विधायक पंकज सिंह ने गर्मजोशी से अपनी उपस्थिति दर्ज कराए। 

रोड शो के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत

भाजपा मुख्यालय से कलेक्ट्रेट तक राजनाथ के स्वागत के लिए कैंप लगाए गए थे। लगभग तीन किलोमीटर के रोड शो में उनके समर्थक मशीन से गुलाब व गेंद की पंखुड़ियों की वर्षा किए। रोड शो में उमड़े जनसैलाब से राजनाथ के चेहरे पर मुस्कुराहट नजर आई। वह संतुष्ट​ दिखे। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी राजनाथ का गर्मजोशी से स्वागत किया। राजनाथ लखनऊवासियों के अभिवादन से हर्षित होते नजर आए। उन्होंने जवाबी प्रतिक्रिया में जनता के सामने सिर झुकाया और हाथ जोड़ा। इस मौके पर जगह-जगह ढोल-नगाड़ा भी बजाकर सांसद राजनाथ का स्वागत हुआ। जुलूस का प्रेस क्लब के पास सैकड़ों अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। जनसैलाब के कारण श्री सिंह का रथ रेंगते हुए आगे बढ़ता रहा। मार्ग में जनता राजनाथ के तस्वीरों के कटिंग लहराते हुए नारेबाजी की। 
मुस्लिम महिलाएं बोलीं, हे! राजनाथ आपका स्वागत

श्री सिंह के नामांकन जुलूस में मुस्लिम समुदाय भी बढ़चढ़कर शामिल हुआ। यहां मुस्लिम महिलाएं मोदी-मोदी की जयकारे लगाती रहीं। मुस्लिम महिलाओं का कहना था कि मोदी ने तीन तलाक से निजात दिलाई है। उनके कारण आज महिलाओं का जीवन सु​रक्षित है। सभी ने एक स्वर में कहा हे! राजनाथ आपका स्वागत है। 
दक्षिणमुखी हनुमान मं​दिर में मत्था टेका

श्री सिंह का जुलूस जैसे ही हजरतगंज चौराहे पर पहुंचा, वैसे ही वह रथ से चीचे उतरे। दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में दर्शन करने के लिए गये। यहां उन्होंने पांच मिनट विधि—विधान से पूजन किया। 

रोड शो में हुई लापरवाही, कोई हताहत नहीं

रोड शो में उमड़े जनसैलाब के दरमियां दो घटनाएं हुईं, हालांकि खुशी की बात यह रही कि अप्रिय सामाचार घटित होते-होते रह गया। पहली घटना हलवा​सिया के पास हुई। यहां समर्थक मंच पर चढ़कर अपने नेता को टकटकी भरी निगाह से निहार रहे थे, तभी मंच टूटकर गिर गया। मंच पर कई महिला व पुरूष समर्थक खड़े थे। लेकिन सभी सुरक्षित बच निकले। कोई हताहत नहीं हुआ। दूसरी घटना जिलाधिकारी आवास के समीप हुई। एक भाजपा समर्थक 25 हजार किलोवाट बिजली तार के पास बैठकर भाजपा के झण्डा को लहराते हुए दिखा। यहां लोगों ने उसे आवाज देकर नीेचे उतरने को कहा। 
राजनाथ ने जताया भरोसा, दोबारा सेवा करने का अवसर मिलेगा 

रोड शो के पहले जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा कि “यहां का प्रत्याशी हूं। मुझे ज्यादा बोलने की जरूरत नहीं है। मैं लखनऊवासियों को जानता हूं। वे मुझे जानते हैं। मुझे विश्वास है कि वे मुझे दोबारा सेवा करने का अवसर प्रदान करेंगे।”
गृहमंत्री ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। दुनिया ने भी स्वीकार किया है कि मोदी ने करिश्माई काम किया है। 10 राज्यों का दौरा कर चुका हूं। देशभर में मोदी जी के लिए आपार समर्थन मिल रहा है। देशवासियों की इच्छा है कि मोदी जी दोबारा पीएम बनें।
मोदी के नेतृत्व में सुदृढ़ भारत की शुरुआत

इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि पीएम मोदी ने दुनिया के अंदर देश का गौरव बढ़ाया है। उनके नेतृत्व में सुदृढ़ भारत की स्थापना हो रही है। 
मोदी-राजनाथ जीतेंगे: डॉ. दिनेश शर्मा 

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के सपनों को राजनाथ सिंह संजोने वाले हैं। इस मौके पर सपा हारेगी, कांग्रेस हारेगी, बसपा हारेगी के साथ ही मोदी जीतेंगे, राजनाथ जीतेंगे के नारे श्री शर्मा ने लगाए।
23 मई को सपा-बसपा गई का संदेश आएगा: केशव 

उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि राजनाथ सिंह रिकार्ड वोट से विजयी होंगे। 23 मई को सपा-बसपा गयी का संदेश आएगा। विपक्ष मजबूर सरकार बनाने की कोशिश में लगा है। ऐसे में मजबूत सरकार बनाने का काम करना होगा, राजनाथ को जीताना होगा।
गाजियाबाद से चुनाव लड़ने से राजनाथ ने किया इन्कार

राष्ट्रीय जनता दल यूनाईटेड के नेता केसी त्यागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी के बाद किसानी और किसान को लेकर राजनाथ सिंह में चिंता दिखती है। ईमानदार मुख्यमंत्रियों में राजनाथ का नाम है। इस मौके पर उन्होंने राजनाथ को अगला चुनाव गाजियाबाद से लड़ने पर जोर दिया, जहां मौके पर मौजूद राजनाथ ने मुस्कुराकर अभिवादन स्वीकार करते हुए इंकार कर दिया। 
विश्व हमें उस पार से नमन कर रहा

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि सच में लखनऊ ने राजनाथ को प्यार दिया है। अटल जी के बाद उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का ध्येय राजनाथ जी ने उठाया है। भारत में मोदी जी के नेतृत्व में विकास हो रहा है। विश्व हमको उस पार से नमन कर रहा है।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन, सिद्धार्थ नाथ सिंह और महापौर संयुक्ता ​भाटिया भी मौजूद रहीं। इसके अलावा सैकड़ो प्रमुख पदाधिकारी और हजारों लोग मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि लखनऊ सीट पर भाजपा का करीब दो दशकों से कब्ज़ा है। इस सीट पर भाजपा ने राजनाथ सिंह को दोबारा मैदान में उतारा है। 2014 में राजनाथ सिंह इस सीट से भारी मतों से विजयी हुए थे। वहीं, नामांकन जुलूस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल नहीं हो सके। निर्वाचन आयोग ने मुख्यमंत्री योगी पर रोक लगा दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.