रामदेव ने सीताराम येचुरी के खिलाफ तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग

रामायण और महाभारत पर दिए विवादित बयान पर संतों में नाराजगी
हरिद्वार। सीपीएम नेता सीताराम येचुरी के रामायण और महाभारत को लेकर दिए गए विवादित बयान पर संतों ने नाराजगी जताई है। बाबा रामदेव ने कहा कि येचुरी ने धार्मिक और सामाजिक पाप किया है। रामदेव के साथ संतों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सीताराम येचुरी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हरिपुर कलां स्थित जनहित ट्रस्ट में शनिवार बाबा रामदेव ने कहा कि येचुरी ने धार्मिक और सामाजिक पाप किया है। इसके लिए येचुरी को माफी मांगनी चाहिए या फिर उन्हें जेल में बंद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि येचुरी में हिम्मत है तो वे ईसाई या फिर मुस्लिम समाज के खिलाफ ऐसा बयान देकर दिखाएं। जिन्होंने हिंसा के बल पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का कार्य किया। संपूर्ण संत समाज येचुरी के बयान की निंदा करता है। पूरे राष्ट्र में कम्युनिस्टों का बहिष्कार होना चाहिए। 
भारत माता मंदिर के संस्थापक निवर्तमान शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि की अध्यक्षता में संत सम्मलेन का आयोजन किया गया था। स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि सीताराम का नाम बदलकर रावण रखा जाना चाहिए। हिंदू समाज कभी हिंसक नहीं था। इस कृत्य के लिए वे माफी मांगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.