रुझानों को लेकर टीवी पर अटकी अधिकारियों की नजर

रामगढ़। विधानसभा चुनाव के नतीजे को लेकर अधिकारियों की नजर भी टीवी पर अटकी है। टीवी चैनलों पर आ रहे रुझान से वे रूबरू हो रहे हैं। झारखंड में सरकार किसकी बनेगी, इस पर भी लोगों ने मंथन करना शुरू कर दिया है।

सोमवार को रामगढ़ डीसी संदीप सिंह और एसपी प्रभात कुमार ने मतगणना स्थल का जायजा लिया। साथ ही 23 रामगढ़ विधानसभा और 22 बड़कागांव विधानसभा में चल रहे मतगणना कार्य का भी दौरा किया है। एसपी ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे शहर में चौक चौराहों पर जवानों को तैनात किया गया है। किसी भी स्तर पर मतगणना कार्य तक कोई जुलूस नहीं निकलेगा। रामगढ़ कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम के 500 मीटर के दायरे में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.