सही लाभपात्रों की पहचान में भूमिका निभाए मातृशक्ति: मनोहर लाल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा से किया सीधा संवाद

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने परिवार पहचान पत्र के सर्वे में मातृशक्ति से महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया है ताकि योजनाओं का लाभ देने के लिए वास्तविक पात्रों की पहचान हो सके। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति दैवीशक्ति होती है और जब दैवीशक्ति खड़ी होती है तो कुछ भी असंभव नहीं होता। मुख्यमंत्री आज यहां अपने आवास पर भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा से जुड़ी पदाधिकारियों से सीधा संवाद कर रहे थे। 

अब मुख्यमंत्री आवास में आएगा सेल्फ हेल्प ग्रुप में बना सर्फ-साबुन

सीधे संवाद के दौरान एक महिला पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के सामने सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की बिक्रि  की समस्या उठाई। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल कहा कि मुख्यमंत्री आवास में सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा बनाया जा रहा सर्फ और साबुन इस्तेमाल होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सेल्फ हेल्प ग्रुप के उत्पादों को सर्टिफिकेशन और अन्य जरूरी परीक्षण के बाद हरहित स्टोर में भी बिक्त्री के लिए रखा जाएगा। 

महिलाओं को भी दिए जाएंगे हरहित स्टोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 7 अक्टूबर को प्रदेशभर में 71 हरहित स्टोर शुरू हो जाएंगे। इनकी संख्या 5 हजार तक करने की योजना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी हरहित स्टोर अलॉट किए जाएंगे। इसके लिए अधिक से अधिक महिलाओं का इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कराएं।

30 हजार से अधिक बेटियों की भ्रूण हत्या रोकने में रहे कामयाब

मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने कहा कि 2014 से पूर्व हरियाणा में लिंगानुपात की स्थिति ठीक नहीं थी। मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का सबसे पहला फोन इसी बात के लिए आया कि हमें भ्रूण हत्या रोकनी है। इसके लिए उन्होंने 22 जनवरी 2015 को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत की। इसके बाद हमारी सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से काम करते हुए इस कुकृत्य को रोकने में काफी हद तक सफलता पाई है। 2014 में जो लिंगानुपात 871 था व सरकारी प्रयासों व जनभागीदारी के चलते 923 तक रहा है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों के चलते हम 30000 से अधिक बेटियों को बचाने में सफल रहे हैं।

150 किलोमीटर तक बेटियों को निशुल्क बस सुविधा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने बेटियों की पढ़ाई सुगम बनाने के लिए जहां हर 20 किलोमीटर के दायरे में कॉलेज की स्थापना की है। वहीं अब बेटियों को पढ़ाई करने के लिए 150 किलोमीटर तक निशुल्कः बस सुविधा भी प्रदान की जा रही है।

हरियाणा एक-हरियाणवी एक से जातपात पर वार

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में हमने हरियाणा एक-हरियाणवी एक का नारा दिया था। इस नारे के पीछे हमारा मकसद प्रदेश में व्याप्त जात-पात, ऊंच-नीच का भेद खत्म कर सामाजिक समरसता स्थापित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.