सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस

नाहन । सिरमौर जिला के नाहन  में बुधवार को सिरमौर भाजपा का सदस्य्ता सूची  को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमे जिला से आये सभी सदस्य्ता अभियान के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसकी अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत  ने की। इसमें अभीतक अभियान को लेकर चर्चा की गयी व् साथ ही सदस्य्ता हेतु समयावधि भी बधाई गयी। इसके इलावा बैठक में पच्छाद  उपचुनावों को लेकर भी कार्यकर्ताओं से चर्चा की गयी।
भाजपा उपाध्यक्ष गणेश दत  ने बतायाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस जोकि 17  को आता है उसे इस बार सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा व् 14  सितंबर से लेकर 30  तक अनेक आयोजन होंगे व् स्वछता ,जल शक्ति जैसे विषयों पर कार्य किया जायेगा। 
उन्होंने बताया कि इसके इलावा भी एक अभियान चलाया जायेगा जिसमे अनुच्छेद 370  व 35 ए  हटाने बारे भी आमजन को अवगत कराया जायेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.