हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष का पद से इस्तीफा

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए शुक्रवार को करेंगे नामांकन

शिमला । हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने गुरुवार को पद से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज को इस्तीफा सौंपा। वे शुक्रवार को हिमाचल भाजपा अध्यक्ष के लिए नामांकन करेंगे। बिंदल ने त्यागपत्र सौंपने के बाद कहा कि दो साल विधानसभा में काम करने का मौका मिला। इस दौरान जो भी काम कर सकता था, वह किया। नियम 61 और 63 के तहत भी विधायकों को बोलने का अवसर दिया। इसके अतिरिक्त विधानसभा में भाषणों को डिजिटल किया। उन्होंने कहा कि अब एक नया दायित्व मिलने वाला है। नई भूमिका के मद्देनजर त्याग पत्र दिया है। साथ ही कहा कि अब विधायक की भूमिका में विधानसभा में काम करूंगा।उल्लेखनीय है कि डॉ. राजीव बिंदल पूर्व में भाजपा की धूमल सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वे 200 में पहली बार सोलन से विधायक बने थे और 2017 में पांचवी बार नाहन से विधायक चुने गए हैं। हिमाचल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का 18 जनवरी को चुनाव होगा, जिसमें उनके नाम पर औपचारिक मुहर लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.