बेदाग रहा है जयराम ठाकुर को दो साल का कार्यकाल : जवाहर ठाकुर

मंडी । द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का दो साल का कार्यकाल बेदाग रहा है। यहां पत्रकारों से बात करते हुए जवाहर ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में बनी प्रदेश सरकार ने राजनीतिक द्वेष की भावना से कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है। इससे पूर्व ऐसा नहीं होता था।
जवाहर ठाकुर ने कहा कि जयराम ठाकुर ने ऊपर और नीचे के हिमाचल तथा आजादी के बाद टोपी की राजनीति से निजात दिलाई है। उन्होंने कहा कि अब हिमाचल की हर टोपी हमारी सभ्यता और संस्कृतिक की पहचान बन चुकी है। सभी तरह की टोपियां हिमाचली है। जयराम ठाकुर प्रदेश के ऐसे मुख्यमंत्री बनें हैं जिन्होंने पूरे हिमाचल को एक सूत्र में पिरोया है। 
जवाहर ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम से मिलने केलिए लोगों को लाईनों में खड़े होकर घंटों इंतजार नहीं करना पड़ता है। अब तो विधान सभा और राज्य सचिवालय में लोगों के बैठने की बेहतर व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री एक-एक व्यक्ति से मिलकर उनकी समस्या को सुनते हैं। 
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की चारों से सीटें न केवल जीती है, बल्कि जीत का रिकार्ड भी कायम किया है। इसके अलावा धर्मशाला और पछाद के उप चुनाव भी जीते हैं। 
जवाहर ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में पहली बार ग्लोबल इन्वेस्टर मीटिंग का आयोजन कर इतिहास रचा है। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो यहां तक कह दिया कि वे मेहमान नहीं बल्कि मेजबान की भूमिका में हैं। इसके अलावा शिमला में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में 240 प्रोजेक्टस के एमओयू हुए जिसमें करीब 13665 करोड़ के करार हुए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.