हिमाचल भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी के लिए शिमला जाएंगे कार्यकर्ता

नाहन । जिला सिरमौर भाजपा की एक बैठक गुरुवार को सर्किट हाउस नाहन में हुई, जिसमें तय हुआ कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी के लिए पार्टी कार्यकर्ता शिमला जाएंगे।बैठक की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने, जबकि शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप विशेष रूप से मौजूद रहे। विनय गुप्ता ने कहा कि नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल 18 जनवरी को हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष बनने वाले हैं। इससे पूरे प्रदेश विशेषकर जिला सिरमौर में खुशी है।उन्होंने कहा कि पार्टी के डेढ़ हजार कार्यकर्ता राजीव बिंदल की प्रदेशाध्यक्ष पद पर ताजपोशी के लिए शिमला जाएंगे और मुख्यमंत्री सहित उनका गाजे बाजे से स्वागत करेंगे। विनय गुप्ता ने विश्वास जताया कि डा. राजीव बिंदल के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी पुनः सत्ता में आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.