Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

दुनिया

अमेरिका में चीनी साजिश बेनकाबः गुप्त एजेंट निकला US राजनीति का खिलाड़ी, मिली जेल की कड़ी सजा

Updated on Wednesday, February 11, 2026 14:48 PM IST

अमेरिका में चीन की ओर से गुप्त एजेंट के रूप में काम करने वाले एक राजनीतिक ऑपरेटिव को संघीय अदालत ने चार साल (48 महीने) की जेल की सजा सुनाई है। दोषी करार दिए गए व्यक्ति की पहचान याओनिंग ‘माइक’ सन (65) के रूप में हुई है, जो कैलिफ़ोर्निया में सक्रिय था। अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, यूनाइटेड स्टेट्स डिस्ट्रिक्ट जज आर. गैरी क्लॉस्नर ने यह सजा सुनाई। सन ने अक्टूबर 2025 में यह स्वीकार किया था कि उसने बिना सूचना दिए विदेशी सरकार का अवैध एजेंट बनकर काम किया, जो अमेरिकी कानून का सीधा उल्लंघन है।


न्याय विभाग ने बताया कि सन 2022 से जनवरी 2024 तक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (PRC) के अधिकारियों के निर्देश पर काम करता रहा। उसने न केवल चीनी सरकार के आदेश पूरे किए, बल्कि अमेरिका में चीनी प्रोपेगैंडा फैलाने और चीन-विरोधी समूहों की निगरानी भी की। असिस्टेंट अटॉर्नी जनरल जॉन ए. आइज़नबर्ग ने कहा कि सन की गतिविधियां अमेरिका की राष्ट्रीय संप्रभुता पर खुला हमला थीं और यह सजा उन सभी लोगों के लिए चेतावनी है जो चीनी सरकार का प्रभाव अमेरिकी धरती पर फैलाना चाहते हैं।कोर्ट दस्तावेज़ों के मुताबिक, सन दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया के एक सिटी काउंसिल उम्मीदवार का कैंपेन सलाहकार था, जिसे नवंबर 2022 में जीत मिली। अभियोजन पक्ष का कहना है कि उसने पूरी टीम बनाकर उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित की और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) के हितों को आगे बढ़ाया।


एफबीआई के काउंटरइंटेलिजेंस डिविजन के अधिकारी रोमन रोज़हावस्की ने कहा कि सन ने अपने पद का दुरुपयोग कर अमेरिकी लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश की।अदालती रिकॉर्ड में यह भी सामने आया कि सन ने अप्रैल 2023 में दक्षिणी कैलिफ़ोर्निया दौरे पर आईं ताइवान की तत्कालीन राष्ट्रपति की निगरानी की। उसने उनकी गतिविधियों की रीयल-टाइम जानकारी लॉस एंजेलिस में मौजूद चीनी वाणिज्य दूतावास के अधिकारी को भेजी और समर्थक-विरोधी प्रदर्शनकारियों की तस्वीरें भी साझा कीं। इसके अलावा, सन ने जुलाई 4 परेड में चीन समर्थक प्रदर्शन आयोजित करने के लिए PRC सरकार से 80,000 डॉलर की मांग भी की थी। अभियोजकों ने बताया कि सन ने जॉन चेन उर्फ़ चेन जून नामक व्यक्ति के साथ मिलकर काम किया, जिसे चीनी खुफिया तंत्र का वरिष्ठ सदस्य बताया गया है। चेन को नवंबर 2024 में 20 महीने की जेल की सजा सुनाई जा चुकी है।

 

Have something to say? Post your comment
भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू, प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्जन ने जताई खुशी

: भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू, प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्जन ने जताई खुशी

यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद दो दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे, जयशंकर से होगी मुलाकात

: यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद दो दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे, जयशंकर से होगी मुलाकात

एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर

: एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर

IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं

: IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं

'हमारे पास भी आपसे हिसाब चुकता करने के लिए है बहुत कुछ', नेतन्याहू की बयानबाजी पर अराघची का पलटवार

: 'हमारे पास भी आपसे हिसाब चुकता करने के लिए है बहुत कुछ', नेतन्याहू की बयानबाजी पर अराघची का पलटवार

फ्रांस हिंसा पर ईरान ने ली चुटकी, सख्‍त कार्रवाई वाले बयान पर मैक्रों को याद द‍िलाया 'प्रदर्शन का अधिकार'

: फ्रांस हिंसा पर ईरान ने ली चुटकी, सख्‍त कार्रवाई वाले बयान पर मैक्रों को याद द‍िलाया 'प्रदर्शन का अधिकार'

राजनयिक संबंधों के 78 साल पूरे, उत्तर कोरिया ने कहा- रूस हमारा अहम दोस्त

: राजनयिक संबंधों के 78 साल पूरे, उत्तर कोरिया ने कहा- रूस हमारा अहम दोस्त

फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बाद मैक्रों सख्त, कहा- नुकसान करने वालों से भरपाई कराई जाएगी

: फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बाद मैक्रों सख्त, कहा- नुकसान करने वालों से भरपाई कराई जाएगी

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, जल्द हो सकता है ऐलान: मार्को रुबियो

: भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, जल्द हो सकता है ऐलान: मार्को रुबियो

कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

: कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

X