Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

दुनिया

ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को दी गाजा और ईरान की यात्रा से बचने की सलाह, एफसीडीओ का अलर्ट

Updated on Saturday, February 28, 2026 12:32 PM IST

एक तरफ ईरान और इजरायल के बीच तनाव जारी है तो दूसरी तरफ अमेरिका के साथ बातचीत का दौर शुरू है। वहीं इजरायल और फिलिस्तीन पर भी सबकी निगाहें हैं। वर्तमान हालात के मद्देनजर दुनिया के अलग-अलग देशों की तरफ से एडवाइजरी जारी की जा रही है। इसी क्रम में ब्रिटेन ने इजरायल और ईरान में रह रहे अपने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया, "यह ट्रैवल एडवाइजरी इजरायल और फिलिस्तीन के लिए है। विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) अब इजरायल और फिलिस्तीन की जरूरी यात्रा को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर यात्रा न करने की सलाह दे रहा है।" एफसीडीओ ने गाजा की यात्रा न करने की सलाह दी है। एफसीडीओ ने गाजा के साथ बॉर्डर के 500 मीटर के अंदर यात्रा न करने की सलाह दी है। इसके अलावा, एडवाइजरी में वेस्ट बैंक, तुलकरम गवर्नरेट, जेनिन गवर्नरेट और टुबास गवर्नरेट और रूट 90 को भी शामिल किया गया है।
एफसीडीओ सलाह देता है कि कब्जे वाले गोलन हाइट्स (अल्फा लाइन) में एरिया ऑफ सेपरेशन के 500 मीटर के अंदर कोई भी यात्रा न करें। सीरिया के रास्ते कब्जे वाले गोलन हाइट्स में घुसने की कोशिश न करें।

एडवाइजरी के मुताबिक, हमने सावधानी के तौर पर अपने कुछ स्टाफ और उनके आश्रितों को तेल अवीव से इजरायल के अंदर किसी दूसरी जगह पर कुछ समय के लिए भेज दिया है। हमारा दूतावास नॉर्मल तरीके से काम कर रहा है। हालात तेजी से बिगड़ सकते हैं और इससे काफी खतरा हो सकता है। क्षेत्रीय तनाव की वजह से अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर (हवाई और जमीनी) बंद हो सकते हैं।
इजरायल और फिलिस्तीन में मिसाइल और ड्रोन हमलों की फ्रीक्वेंसी कम हो गई है, फिर भी पूरे इजरायल में रॉकेट और ड्रोन हमलों का खतरा बना हुआ है। इंटरसेप्ट की गई मिसाइलों के छर्रे इजरायल और फिलिस्तीन में गिरने का खतरा है और तेल अवीव में बेन गुरियन एयरपोर्ट पर दिक्कत हो सकती है।

6 मई 2024 को जब से इजरायली सेना ने राफा क्रॉसिंग पर कब्जा किया, तब से गाजा से बाहर जाने वाले बॉर्डर क्रॉसिंग आम लोगों और आम ट्रैफिक के लिए बंद कर दिए गए हैं। गाजा के अंदर से कॉन्सुलर सपोर्ट उपलब्ध नहीं है। ऐसे में एफसीडीओ ने सलाह दी है कि अगर आप गाजा में रहने वाले ब्रिटिश नागरिक हैं और गाजा छोड़ना चाहते हैं, तो आपको जल्द से जल्द हमसे संपर्क करना चाहिए। अभी विदेशी नागरिकों के लिए गाजा से अकेले निकलने का कोई रास्ता उपलब्ध नहीं है। हम ब्रिटिश नागरिकों को सुरक्षित रास्तों से निकलने में मदद करने के लिए इजरायली, फिलिस्तीनी और इस इलाके की दूसरी अथॉरिटीज के साथ काम कर रहे हैं।
ईरान को लेकर एडवाइजरी में कहा गया, "एफसीओडी ईरान की यात्रा न करने की सलाह देता है। अगर आप पहले से ही ईरान में ब्रिटिश नागरिक हैं, चाहे आप वहां के निवासी हों या विजिटर, तो वहां अपनी मौजूदगी और वहां रहने से होने वाले जोखिमों के बारे में ध्यान से सोचें। ब्रिटिश और ब्रिटिश-ईरानी दोहरी नागरिकता वाले लोगों को गिरफ्तारी, पूछताछ या हिरासत में लिए जाने का काफी खतरा होता है। ब्रिटिश पासपोर्ट होना या यूके से कनेक्शन होना ईरानी अधिकारियों के लिए आपको हिरासत में लेने का काफी कारण हो सकता है।"

एफसीओडी ने कहा, "ईरान में ब्रिटेन सरकार का समर्थन बहुत कम है। इमरजेंसी में आमने-सामने कॉन्सुलर मदद नहीं मिल पाएगी और अगर आप ईरान में मुश्किल में पड़ जाते हैं, तो ब्रिटेन सरकार आपकी मदद नहीं कर पाएगी। अभी चल रही सुरक्षा स्थिति की वजह से हमने ईरान से ब्रिटेन स्टाफ को कुछ समय के लिए वापस बुलाने के लिए सावधानी बरती है। हमारा दूतावास अभी भी रिमोटली काम कर रहा है।"
इससे पहले अमेरिका ने इजरायल के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की थी।

Have something to say? Post your comment
भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू, प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्जन ने जताई खुशी

: भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू, प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्जन ने जताई खुशी

यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद दो दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे, जयशंकर से होगी मुलाकात

: यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद दो दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे, जयशंकर से होगी मुलाकात

एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर

: एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर

IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं

: IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं

'हमारे पास भी आपसे हिसाब चुकता करने के लिए है बहुत कुछ', नेतन्याहू की बयानबाजी पर अराघची का पलटवार

: 'हमारे पास भी आपसे हिसाब चुकता करने के लिए है बहुत कुछ', नेतन्याहू की बयानबाजी पर अराघची का पलटवार

फ्रांस हिंसा पर ईरान ने ली चुटकी, सख्‍त कार्रवाई वाले बयान पर मैक्रों को याद द‍िलाया 'प्रदर्शन का अधिकार'

: फ्रांस हिंसा पर ईरान ने ली चुटकी, सख्‍त कार्रवाई वाले बयान पर मैक्रों को याद द‍िलाया 'प्रदर्शन का अधिकार'

राजनयिक संबंधों के 78 साल पूरे, उत्तर कोरिया ने कहा- रूस हमारा अहम दोस्त

: राजनयिक संबंधों के 78 साल पूरे, उत्तर कोरिया ने कहा- रूस हमारा अहम दोस्त

फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बाद मैक्रों सख्त, कहा- नुकसान करने वालों से भरपाई कराई जाएगी

: फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बाद मैक्रों सख्त, कहा- नुकसान करने वालों से भरपाई कराई जाएगी

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, जल्द हो सकता है ऐलान: मार्को रुबियो

: भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, जल्द हो सकता है ऐलान: मार्को रुबियो

कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

: कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

X