Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात • प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी • आतंकवाद के पूरे तंत्र को सामूहिक रूप से समाप्त करना जरूरी : एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह • ‘आपके शानदार प्रदर्शन पर पूरे भारत को गर्व है’, दीप्ति समेत मेडल जीतने वाले पैरा खिलाड़ियों को राष्ट्रपति ने दी बधाई • भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू, प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्जन ने जताई खुशी • लिस्टिंग के बाद उच्चतम स्तर से 35 प्रतिशत टूटा स्पेसएक्स का शेयर, आज आएंगे तिमाही नतीजे • दशहरा पर सोने-चांदी में मजबूती, एक साल में गोल्ड ने 25 प्रतिशत तो सिल्वर ने 45 प्रतिशत का दिया रिटर्न • दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए विंटर एक्शन प्लान तैयार, 1 नवंबर से 28 फरवरी तक बरतनी होंगी ये सावधानियां • दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’ • भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

हिमाचल प्रदेश

IGMC शिमला में शुरू हुई रोबोटिक सर्जरी की सुविधा, CM सुक्खू ने किया शुभारंभ

Updated on Wednesday, March 11, 2026 20:25 PM IST

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में 28.44 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित उच्च स्तरीय रोबोटिक सर्जरी सुविधा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला जिला के चमियाना, कांगड़ा जिला के टांडा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय तथा मंडी जिला के नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी सुविधा के सफल शुभारंभ के बाद अब यह सुविधा इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी), शिमला में भी मरीजों के लिए उपलब्ध होगी।


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सुविधा से जनरल सर्जरी, गैस्ट्रो सर्जरी, ऑन्कोलॉजी तथा गायनेकोलॉजी जैसे क्षेत्रों में उन्नत सर्जिकल प्रक्रियाएं और सशक्त होंगी तथा चीरा भी छोटा लगेगा जिससे मरीज को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। प्रदेश भर के मरीजों को अत्याधुनिक और सटीक उपचार अपने घर के नजदीक ही उपलब्ध हो सकेगा।


उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में लोगों को विश्वस्तरीय रोबोटिक सर्जरी की सुविधा मिल रही है, जो उत्तर भारत में अपनी तरह की विशेष पहल है। उन्होंने कहा कि अगले एक माह के भीतर हमीरपुर चिकित्सा महाविद्यालय में भी रोबोटिक सर्जरी मशीन स्थापित की जाएगी। प्रदेश सरकार दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी इस सुविधा का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में कुल्लू तथा अन्य दूरदराज के क्षेत्रों के प्रमुख अस्पतालों में भी रोबोटिक सर्जरी सुविधा शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आम लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी शिमला, चमियाना तथा टांडा चिकित्सा महाविद्यालय में उन्नत मेडिकल लैब स्थापित की जा रही हैं। इसके अलावा आईजीएमसी में अत्याधुनिक 3-टेस्ला एमआरआई मशीन भी स्थापित की जा चुकी है, जो मरीजों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि रोबोटिक सर्जरी करवाने वाले मरीजों के लिए स्पेशल वार्ड के लिए 50,000 रुपए तथा सामान्य वार्ड के लिए 30,000 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है।

 

Have something to say? Post your comment
चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति

: चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति

भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा

: भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

: हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

: Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

: हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

: कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

: Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

: ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

: Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

X