Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’ • भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल • दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज • 'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित • 'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार • एशियन पैरा गेम्स: जैवलिन थ्रो में भारत को मिली दोहरी खुशी, प्रदीप ने सिल्वर और आयुष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल • एशियन पैरा गेम्स: मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच 1 में जीता सिल्वर मेडल, ओलंपिक 2028 का कोटा भी किया हासिल • बेबी सहाना रवि ने पैरा टेबल टेनिस क्लास 9 में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल, भाविना पटेल हारीं सेमीफाइनल मुकाबला • एशियन पैरा गेम्स: दीप्ति जीवनजी ने बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड, 400 मीटर टी20 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल • टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जिम्बाब्वे को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की आस

दुनिया

ट्रम्प का ऐलान- ईरान जंग जीती, लेकिन मिशन पूरा होने तक जंग जारी, शांति के लिए तेहरान की 3 शर्तें

Updated on Thursday, March 12, 2026 13:04 PM IST

नई दिल्ली : अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे भीषण युद्ध के तेरहवें दिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि इस जंग में अमेरिका की जीत हो चुकी है। केंटकी राज्य में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा कि युद्ध के पहले ही घंटे में यह साफ हो गया था कि अमेरिकी सेना की ताकत के आगे ईरान टिक नहीं पाएगा। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सैन्य प्रहारों ने ईरान की सैन्य शक्ति को भारी नुकसान पहुंचाया है और उसे काफी कमजोर कर दिया है। हालांकि राष्ट्रपति ने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक मिशन पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता तब तक लड़ाई जारी रहेगी।


युद्ध के आर्थिक मोर्चे पर अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने संसद को चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए हैं। पेंटागन की रिपोर्ट के अनुसार ईरान के साथ चल रहे युद्ध के शुरुआती छह दिनों में ही अमेरिका करीब ग्यारह अरब डॉलर यानी एक लाख करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर चुका है। इस भारी भरकम राशि में से लगभग पैंतालीस हजार करोड़ रुपये केवल हथियार और गोला बारूद की आपूर्ति पर खर्च हुए हैं। इन आंकड़ों ने अमेरिकी संसद में युद्ध के बढ़ते वित्तीय बोझ को लेकर नई बहस छेड़ दी है।


दूसरी ओर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने युद्ध विराम और शांति बहाली के लिए अपनी वैश्विक शर्तें रख दी हैं। ईरान ने शांति के लिए तीन प्रमुख मांगें रखी हैं जिनमें ईरान के कानूनी अधिकारों को अंतरराष्ट्रीय मान्यता देना युद्ध में हुए नुकसान की आर्थिक भरपाई करना और भविष्य में कभी हमला न होने की पुख्ता अंतरराष्ट्रीय गारंटी शामिल है। ईरान के इस रुख के बाद अब पूरी दुनिया की नजरें अमेरिका और उसके सहयोगियों के अगले कदम पर टिकी हैं कि क्या वे इन शर्तों पर बातचीत के लिए तैयार होंगे या युद्ध और लंबा खिंचेगा।

Have something to say? Post your comment
यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद दो दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे, जयशंकर से होगी मुलाकात

: यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद दो दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे, जयशंकर से होगी मुलाकात

एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर

: एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर

IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं

: IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं

'हमारे पास भी आपसे हिसाब चुकता करने के लिए है बहुत कुछ', नेतन्याहू की बयानबाजी पर अराघची का पलटवार

: 'हमारे पास भी आपसे हिसाब चुकता करने के लिए है बहुत कुछ', नेतन्याहू की बयानबाजी पर अराघची का पलटवार

फ्रांस हिंसा पर ईरान ने ली चुटकी, सख्‍त कार्रवाई वाले बयान पर मैक्रों को याद द‍िलाया 'प्रदर्शन का अधिकार'

: फ्रांस हिंसा पर ईरान ने ली चुटकी, सख्‍त कार्रवाई वाले बयान पर मैक्रों को याद द‍िलाया 'प्रदर्शन का अधिकार'

राजनयिक संबंधों के 78 साल पूरे, उत्तर कोरिया ने कहा- रूस हमारा अहम दोस्त

: राजनयिक संबंधों के 78 साल पूरे, उत्तर कोरिया ने कहा- रूस हमारा अहम दोस्त

फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बाद मैक्रों सख्त, कहा- नुकसान करने वालों से भरपाई कराई जाएगी

: फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बाद मैक्रों सख्त, कहा- नुकसान करने वालों से भरपाई कराई जाएगी

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, जल्द हो सकता है ऐलान: मार्को रुबियो

: भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, जल्द हो सकता है ऐलान: मार्को रुबियो

कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

: कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख

रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

: रूसी तेल पर छूट को लेकर रुबियो बोले-भारत अहम साझेदार, निर्भरता तुरंत खत्म करना आसान नहीं

X