Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

राष्ट्रीय

'वंदे मातरम का विरोध करने वालों को देश छोड़ देना चाहिए', यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

Updated on Sunday, April 12, 2026 19:37 PM IST

कोलकाता : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व मिदनापुर जिले की नंदकुमार विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग ‘वंदे मातरम’ का विरोध करते हैं, उन्हें देश छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश की धरती से, भगवान राम, महादेव और कृष्ण की पवित्र भूमि से, मैं उस भूमि पर आया हूं, जहां राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान है। जो लोग ‘वंदे मातरम’ का विरोध करते हैं, उन्हें देश छोड़ देना चाहिए।'' सीएम योगी ने कहा कि 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने संसद का विशेष सत्र बुलाया था। हमने भी उत्तर प्रदेश विधानसभा में विशेष सत्र का आयोजन किया था। जिस बंगाल से बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर और कालजयी कृति ‘आनंदमठ’ के गीत ने भारत के अंदर आजादी का बिगुल फूंका था, उसी 'वंदे मातरम' के विषय में बंगाल की विधानसभा में ममता दीदी ने कोई चर्चा नहीं करवाई। उन्हें भय था कि उनका वोट बैंक 'वंदे मातरम' का विरोध करता है।


उन्होंने कहा कि मैं कहता हूं, भारत की धरती पर जो कोई 'वंदे मातरम' गाने में परहेज करता है, उसे भारत की धरती छोड़कर वहां जाना चाहिए, जहां उसके लिए स्थान हो। यह तो राष्ट्र वंदना का गीत है, हर भारतवासी को गाना चाहिए। अगर कोई 'वंदे मातरम' का विरोध करता है, तो फिर भारत उसे स्वीकार नहीं कर सकता है।


अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कई प्रमुख बंगाली हस्तियों का उल्लेख किया, जैसे स्वामी विवेकानंद, खुदीराम बोस, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, और राष्ट्रीय भावना पर उनके प्रभाव के बारे में बात की।
उन्होंने कहा, "डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि एक देश में दो कानून नहीं हो सकते, और वह सपना प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरा हुआ है। अनुच्छेद 370 को हटाना एक लंबे समय से वैचारिक लक्ष्य था, जो अब पूरा हो चुका है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है।"


उन्होंने कहा, "यह वह भूमि है, जो कई वैज्ञानिकों और महान व्यक्तित्वों को जन्म देती है, जिनमें रवींद्र नाथ टैगोर भी शामिल हैं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस ने इसे ध्रुवीकरण और अत्याचार की भूमि बना दिया है। तृणमूल की तुष्टीकरण की राजनीति की कोई सीमा नहीं है। यह चुनावी लाभ के लिए घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। टीएमसी सरकार सीमा पर बाड़ लगाने के काम में सहयोग नहीं कर रही है ताकि घुसपैठियों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जा सके।"
उन्होंने राज्य में हुई हिंसा की घटनाओं का भी जिक्र किया और विशेष रूप से आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप और मर्डर मामले को लेकर टीएमसी सरकार की प्रतिक्रिया की कड़ी आलोचना की।
उन्होंने कहा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज की भयावह घटना पर ममता दीदी चुप रहीं, क्योंकि इसमें टीएमसी के गुंडे किसी न किसी तरह शामिल थे। जब महिलाओं और हिंदुओं पर अत्याचार होता है तो वे चुप रहती हैं।

Have something to say? Post your comment
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

: प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

: गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

: लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

: विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

X