Friday, 23 October 2026
BREAKING
• 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ • किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति • सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी • रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला • विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा • बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष • आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी • जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार • हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

पंजाब

वृद्धावस्था पेंशन के लिए 352 करोड़ रुपये से अधिक राशि जारी, बुजुर्गों की आर्थिक सुरक्षा हुई मजबूत : डॉ. बलजीत कौर

Updated on Thursday, April 16, 2026 18:14 PM IST

चंडीगढ़ : सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत मार्च माह के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत 352 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बुजुर्गों की भलाई और आर्थिक सहायता सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

आगे जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा हर महीने 23,51,338 बुजुर्ग लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 4000 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर आर्थिक सहायता मिलती रहे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अनेक बुजुर्गों के लिए यह पेंशन जीवन की महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता साबित हो रही है, जिससे वे अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करते हुए आत्मनिर्भर जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना सरकार द्वारा बुजुर्गों को सम्मान और सुरक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के पुरुष तथा 58 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाएं, जिनकी वार्षिक आय 60,000 रुपये से अधिक नहीं है, इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि जिन आवेदकों के पास 2.5 एकड़ तक सिंचित (नहरी/चाही) भूमि, या 5 एकड़ तक बारानी भूमि, या पानी वाले क्षेत्र में 5 एकड़ तक भूमि (पति-पत्नी की संयुक्त भूमि सहित) है, वे भी इस योजना के लिए पात्र हैं।

कैबिनेट मंत्री ने सभी जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेंशन का समय पर वितरण सुनिश्चित किया जाए और लंबित आवेदनों का शीघ्र निपटारा किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि नियमित निगरानी और फील्ड स्तर पर जांच की जाए ताकि कोई भी पात्र बुजुर्ग लाभ से वंचित न रहे और पारदर्शी तरीके से राशि लाभार्थियों तक पहुंच सके।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार अपने बुजुर्गों को समाज की अनमोल धरोहर मानती है और उनकी भलाई तथा सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य का हर बुजुर्ग सम्मान, आत्मनिर्भरता और सुरक्षा के साथ जीवन व्यतीत कर सके।

Have something to say? Post your comment
किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल

: पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल

भारत में संस्थाओं की विश्वसनीयता गंभीर संकट में, लोगों को ‘निर्वाचित तानाशाही’ की ओर धकेला जा रहा है: अमन अरोड़ा ने चुनाव आयोग की स्वायत्तता के मुद्दे पर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की

: भारत में संस्थाओं की विश्वसनीयता गंभीर संकट में, लोगों को ‘निर्वाचित तानाशाही’ की ओर धकेला जा रहा है: अमन अरोड़ा ने चुनाव आयोग की स्वायत्तता के मुद्दे पर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की

पंजाब विधान सभा द्वारा आपत्तिजनक शब्दावली के मामले में कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा को सत्र के बाकी रहते समय के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

: पंजाब विधान सभा द्वारा आपत्तिजनक शब्दावली के मामले में कांग्रेसी विधायक सुखपाल खैहरा को सत्र के बाकी रहते समय के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

'वोट-चोरी' लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एस.आई.आर. को तुरंत रद्द किया जाए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: 'वोट-चोरी' लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एस.आई.आर. को तुरंत रद्द किया जाए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब विधान सभा द्वारा एस.आई.आर. के तहत योग्य नागरिकों के मतदान के अधिकारों की रक्षा के लिए हरपाल सिंह चीमा द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

: पंजाब विधान सभा द्वारा एस.आई.आर. के तहत योग्य नागरिकों के मतदान के अधिकारों की रक्षा के लिए हरपाल सिंह चीमा द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जापान की हॉकी टीम मोहाली पहुंची

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जापान की हॉकी टीम मोहाली पहुंची

पंजाब भर के सभी मतदान केंद्रों पर 24 अक्टूबर को लगाए जाएंगे विशेष शिविर: अनिंदिता मित्रा

: पंजाब भर के सभी मतदान केंद्रों पर 24 अक्टूबर को लगाए जाएंगे विशेष शिविर: अनिंदिता मित्रा

देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़

: देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़

ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों के दौरान बैंकों के कार्यगुज़ारी की समीक्षा

: ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों के दौरान बैंकों के कार्यगुज़ारी की समीक्षा

X