Friday, 23 October 2026
BREAKING
• एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जापान की हॉकी टीम मोहाली पहुंची • पंजाब भर के सभी मतदान केंद्रों पर 24 अक्टूबर को लगाए जाएंगे विशेष शिविर: अनिंदिता मित्रा • मुख्यमंत्री ने मनाली मैराथन के चौथे संस्करण के लिए टी-शर्ट का अनावरण किया • दिवाली से पहले मुख्यमंत्री सुक्खू का कर्मचारियों को तोहफा, 5 फीसदी डीए देने का ऐलान, पहली नवम्बर को खाते में होगा क्रेडिट • भाजपा में गुटबाजी चरम पर: विनय कुमार • मोदी सरकार ने लाहौल-स्पीति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा, हजारों करोड़ की परियोजनाओं से बदली क्षेत्र की तस्वीर : श्रीकांत शर्मा • केंद्र की उड़ान योजना पर कांग्रेस सरकार की श्रेय लेने की राजनीति शर्मनाक : सुरेश कश्यप • भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत देश की ताकत, चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले प्रधानमंत्री मोदी • पीएम मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन, कहा- “चिन्मय मिशन सिर्फ एक संस्था नहीं, चिन्मय विचार है” • मोना अग्रवाल ने एशियाई पैरा खेलों में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा स्वर्ण

पंजाब

आधी आबादी को संसद में अधिकारपूर्वक प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए: मनीष सिसोदिया

Updated on Thursday, April 16, 2026 20:08 PM IST

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि देश की आधी आबादी को संसद में अधिकारपूर्वक प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। किसी एक जेंडर का एकाधिकार नहीं होना चाहिए। मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि महिला आरक्षण विधेयक के नाम पर जो सीटों के स्ट्रक्चर के साथ छेड़छाड़ की जा रही है, वो भारत के डेमोग्राफी के हिसाब से गलत है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग जहां से चुनाव नहीं जीत पाते हैं, वहां वोट कटवा देते हैं। दूसरा, ये जिस जगह से चुनाव नहीं जीत पाते वहां सीटें कम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि परिसीमन का इनका तरीका बहुत गलत है। पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि जहां भाजपा को कम वोट मिलते हैं, परिसीमन के जरिए सीटों का वहां से हिस्सा कम करना चाहते हैं। ये लोकतंत्र को, चुनाव को लूटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल ठीक है, लेकिन संविधान विरोधी काम ठीक नहीं है।


कांग्रेस नेता और मीडिया प्रभारी डॉली शर्मा ने कहा कि हमने कभी भी महिला आरक्षण बिल का विरोध नहीं किया है। जिस पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व महिलाओं के हाथों में रहा है, और जिसने देश को पहली महिला प्रधानमंत्री दी, वह भला ऐसे किसी कदम का विरोध कैसे कर सकती है। हम महिला सशक्तीकरण का जीता-जागता सबूत हैं और कांग्रेस को इसके खिलाफ के तौर पर पेश नहीं किया जा सकता। हमने हमेशा इसका समर्थन किया है, 30 महीने पहले भी और हम आज भी इसका समर्थन कर रहे हैं।


समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा कि सरकार महिलाओं को गुमराह कर रही है। महिला आरक्षण विधेयक पहले ही पारित हो चुका है लेकिन इसे परिसीमन विधेयक से जोड़ा जा रहा है। जैसा कि आप जानते हैं, दक्षिणी राज्यों की कई महत्वपूर्ण मांगें हैं लेकिन उन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा पर बड़ा प्रश्नचिन्ह है।

Have something to say? Post your comment
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जापान की हॉकी टीम मोहाली पहुंची

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जापान की हॉकी टीम मोहाली पहुंची

पंजाब भर के सभी मतदान केंद्रों पर 24 अक्टूबर को लगाए जाएंगे विशेष शिविर: अनिंदिता मित्रा

: पंजाब भर के सभी मतदान केंद्रों पर 24 अक्टूबर को लगाए जाएंगे विशेष शिविर: अनिंदिता मित्रा

देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़

: देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़

ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों के दौरान बैंकों के कार्यगुज़ारी की समीक्षा

: ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों के दौरान बैंकों के कार्यगुज़ारी की समीक्षा

अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने पोलिंग स्टेशनों के रैशनालाइजेशन संबंधी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

: अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने पोलिंग स्टेशनों के रैशनालाइजेशन संबंधी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

पंजाब सरकार ने धान के चल रहे खरीद सीजन के दौरान 2.92 लाख किसानों के खातों में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब सरकार ने धान के चल रहे खरीद सीजन के दौरान 2.92 लाख किसानों के खातों में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की: लाल चंद कटारूचक्क

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार व्यक्ति 10 किलो हेरोइन सहित काबू

: अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार व्यक्ति 10 किलो हेरोइन सहित काबू

30 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

: 30 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

: पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

भगवंत मान सरकार नशों के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध; गांव और वार्ड सुरक्षा समितियों के माध्यम से 1.26 लाख से अधिक सदस्यों को लामबंद किया: बरिंदर कुमार गोयल

: भगवंत मान सरकार नशों के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध; गांव और वार्ड सुरक्षा समितियों के माध्यम से 1.26 लाख से अधिक सदस्यों को लामबंद किया: बरिंदर कुमार गोयल

X