Friday, 23 October 2026
BREAKING
• एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जापान की हॉकी टीम मोहाली पहुंची • पंजाब भर के सभी मतदान केंद्रों पर 24 अक्टूबर को लगाए जाएंगे विशेष शिविर: अनिंदिता मित्रा • मुख्यमंत्री ने मनाली मैराथन के चौथे संस्करण के लिए टी-शर्ट का अनावरण किया • दिवाली से पहले मुख्यमंत्री सुक्खू का कर्मचारियों को तोहफा, 5 फीसदी डीए देने का ऐलान, पहली नवम्बर को खाते में होगा क्रेडिट • भाजपा में गुटबाजी चरम पर: विनय कुमार • मोदी सरकार ने लाहौल-स्पीति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा, हजारों करोड़ की परियोजनाओं से बदली क्षेत्र की तस्वीर : श्रीकांत शर्मा • केंद्र की उड़ान योजना पर कांग्रेस सरकार की श्रेय लेने की राजनीति शर्मनाक : सुरेश कश्यप • भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत देश की ताकत, चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले प्रधानमंत्री मोदी • पीएम मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन, कहा- “चिन्मय मिशन सिर्फ एक संस्था नहीं, चिन्मय विचार है” • मोना अग्रवाल ने एशियाई पैरा खेलों में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता दूसरा स्वर्ण

पंजाब

पंजाब पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Updated on Thursday, April 16, 2026 20:10 PM IST

चंडीगढ़ : पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के समर्थन वाले एक क्रॉस-बॉर्डर आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई एक संयुक्त ऑपरेशन के तहत की गई, जिसमें अमृतसर और मोहाली की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) की टीमों ने मिलकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इस ऑपरेशन के दौरान आरोपी के पास से 4 हैंडग्रेनेड और 2 विदेशी पिस्टल के साथ भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। इतनी बड़ी मात्रा में हथियारों का मिलना इस बात की ओर इशारा करता है कि आरोपी किसी बड़ी साजिश की तैयारी में था। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और उससे कई अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर काम कर रहा था। उसके तार उस आतंकी नेटवर्क से भी जुड़े पाए गए हैं, जो पहले चंडीगढ़ में हुए ग्रेनेड हमले में शामिल था।


पुलिस ने इस मामले में अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है। अब जांच एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क की गहराई से पड़ताल कर रही हैं। कोशिश की जा रही है कि इस मॉड्यूल से जुड़े बाकी लोगों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।


इससे पहले अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने जिला फरीदकोट पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर भिंडी सैदा थाने पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले को सुलझाते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। साथ ही उनके पास से 2 पिस्तौल भी बरामद की गई। इस मॉड्यूल को भी पाकिस्तान की आईएसआई का समर्थन प्राप्त था।


अधिकारियों का कहना है कि पंजाब पुलिस ने राज्य में किसी भी तरह की आतंकी गतिविधियों और संगठित अपराध को बर्दाश्त नहीं करेगी। पुलिस लगातार ऐसे नेटवर्क पर नजर बनाए हुए है और उन्हें जड़ से खत्म करने के लिए सख्त कदम उठा रही है।

Have something to say? Post your comment
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जापान की हॉकी टीम मोहाली पहुंची

: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जापान की हॉकी टीम मोहाली पहुंची

पंजाब भर के सभी मतदान केंद्रों पर 24 अक्टूबर को लगाए जाएंगे विशेष शिविर: अनिंदिता मित्रा

: पंजाब भर के सभी मतदान केंद्रों पर 24 अक्टूबर को लगाए जाएंगे विशेष शिविर: अनिंदिता मित्रा

देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़

: देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़

ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों के दौरान बैंकों के कार्यगुज़ारी की समीक्षा

: ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों के दौरान बैंकों के कार्यगुज़ारी की समीक्षा

अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने पोलिंग स्टेशनों के रैशनालाइजेशन संबंधी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

: अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने पोलिंग स्टेशनों के रैशनालाइजेशन संबंधी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

पंजाब सरकार ने धान के चल रहे खरीद सीजन के दौरान 2.92 लाख किसानों के खातों में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की: लाल चंद कटारूचक्क

: पंजाब सरकार ने धान के चल रहे खरीद सीजन के दौरान 2.92 लाख किसानों के खातों में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की: लाल चंद कटारूचक्क

अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार व्यक्ति 10 किलो हेरोइन सहित काबू

: अमृतसर में नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार व्यक्ति 10 किलो हेरोइन सहित काबू

30 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

: 30 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

: पंजाब विधान सभा ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की

भगवंत मान सरकार नशों के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध; गांव और वार्ड सुरक्षा समितियों के माध्यम से 1.26 लाख से अधिक सदस्यों को लामबंद किया: बरिंदर कुमार गोयल

: भगवंत मान सरकार नशों के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध; गांव और वार्ड सुरक्षा समितियों के माध्यम से 1.26 लाख से अधिक सदस्यों को लामबंद किया: बरिंदर कुमार गोयल

X