Friday, 23 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी • अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह • हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति • चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज • हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव • स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान • किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री • एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

राष्ट्रीय

114 राफेल, स्वदेशी तकनीक के साथ भारत में निर्माण; फ्रांस के साथ इस डील से दहल जाएंगे दुश्मन देश

Updated on Tuesday, June 02, 2026 13:40 PM IST

भारत ने फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद की पूरी तैयारी कर ली है। फ्रांस की कंपनी के साथ 3.25 करोड़ की डील के लिए 'लेटर ऑफ रिक्वेस्ट' जारी कर दिया गया है। इस डील के तहत 94 राफेल विमानों की निर्माण फ्रांसीसी कंपनी 'दसॉल्ट एविएशन' के साथ मिलकर भारत में ही किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि फ्रांस की ओर से इसम मामले में तीन महीने में जवाब आ सकता है और इसके बाद डील फाइनल हो जाएगी।


क्यों खौफ खाते हैं दुश्मन
भारतीय वायुसेना को विमानों की सख्त जरूरत है और यह वायुसेना की जरूरत पूरी करने की ओर बड़ा कदम है। वहीं राफेल विमानों से दुश्मन खौफ भी खाते हैं क्योंकि ये अत्याधुनिक विमान हैं। ये विमान बियॉन्ड विजुअल रेंज तकनीक से लैस होते हैं। इसका मतलब है कि जहां तक देखा नहीं जा सकता है, उससे बहुत आगे जाकर भी वार किया जा सकता है। ऐसे में राफेल से दुश्मन देश पर हमला करना आसान हो जाता है। बिना सीमा में प्रवेश किए ही राफेल दुश्मन के इलाकों को दहला सकता है। इसके अलावा इसकी गजब की मारक क्षमता और आधुनिक तकनीक इसे और भी खास बना देती हैं।


जून में पीएम मोदी का फ्रांस दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून में फ्रांस का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान राफेल डील पर भी बातचीत होने की पूरी संभावना है। भारत ने वायुसेना में विमानों की कमी को देखते हुए 4.5 जेनेरेशन प्लस राफेल विमानों को शामिल करने का फैसला किया है। वायुसेना और नौसेना पहले भी 62 विमानों का ऑर्डर दे चुकी है। वहीं 114 राफेल विमानों की डील फाइनल होने के बाद इनकी संख्या 176 हो जाएगी जो कि भारतीय सेना के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।


बीते साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों ने बहुत ही कम समय में दुश्मन के छक्के छुड़ा दिए। जाहिर सी बात है कि चीन को भी इन विमानों से चुनौती महसूस होती है। अभी राफेल विमानों की संख्या कम है। हालांकि डील फाइनल होने और वायुसेना में पर्याप्त राफेल होने के बाद भारतीय वायुसेना से हर देश खौफ खाएगा।


समंदर में भी राफेल करेंगे सुरक्षा
भारतीय नौसेना ने समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 31 राफेल विमानों को खरीदने की इच्छा जताई थी। अगर ऐसा होता है तो राफेल विमानों की संख्या 200 के भी पार पहुंच जाएगी। खास बात यह है कि इनमें से आधे राफेल विमान भारत में ही निर्मित होंगे। इससे पहले वायुसेना प्रमुख, एयरचीफ मार्शल एपी सिंह दसॉल्ट एविएशन कंपनी का दौरा कर सकते हैं। यहीं राफेल विमानों का निर्माण होता है।


पहली बार है जब राफेल विमानों का निर्माण फ्रांस से बाहर किसी देश में होगा। भारत में यह 50 फीसदी स्वदेशी तकनीक के साथ तैयार किया जाएगा। यह खरीद वायुसेना के मल्टी-रोल फाइटर एयरक्राफ्ट कार्यक्रम का हिस्सा है। बता दें कि वायुसेना के पास 29 स्क्वॉड्रन हैं जबकि कम से कम 42.5 स्क्वॉड्रन की जरूरत है। भारत पहले से ही 36 राफेल विमानों के बेड़े में शामलि कर चुका है।


अधिकारियों का कहना है कि इस समझौतेसे राफेल विमानों में स्वदेशी हथियार और तकनीक का इस्तेमाल करने में सहूलियतम मिलेगी। इसके अलावा डील पारदर्शी होगी और कोई बिचौलिया नहीं रहेगा। भविष्य में विमानों के निर्माण और तकनीक की लिहाज से यह डील भारत के लिए बहुत फायदेमंद होने वाली है।

 

Have something to say? Post your comment
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड वैश्विक विकास के महत्वपूर्ण केंद्र: पीएम मोदी

: वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड वैश्विक विकास के महत्वपूर्ण केंद्र: पीएम मोदी

भारत और पोलैंड के बीच हितों का टकराव नहीं, दोस्ती का आधार भरोसा और साझा मूल्य: पीएम डोनाल्ड टस्क

: भारत और पोलैंड के बीच हितों का टकराव नहीं, दोस्ती का आधार भरोसा और साझा मूल्य: पीएम डोनाल्ड टस्क

केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया : अमित शाह

: केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया : अमित शाह

हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मिले पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क

: हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मिले पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क

इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी का डेब्यू, अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग' की दिखाई झलक

: इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी का डेब्यू, अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग' की दिखाई झलक

विदेश मंत्री जयशंकर की पीएम डोनाल्ड टस्क से मुलाकात, भारत-पोलैंड सहयोग पर हुई चर्चा

: विदेश मंत्री जयशंकर की पीएम डोनाल्ड टस्क से मुलाकात, भारत-पोलैंड सहयोग पर हुई चर्चा

'विकास भी, विरासत भी' के मंत्र को साकार करेगा द्वारका का श्रीकृष्ण संग्रहालय, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

: 'विकास भी, विरासत भी' के मंत्र को साकार करेगा द्वारका का श्रीकृष्ण संग्रहालय, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई

: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई

पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा कार्यकर्ता की बेरहमी से ह*त्या, परिवार ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाए आरोप

: पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा कार्यकर्ता की बेरहमी से ह*त्या, परिवार ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाए आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

X