Friday, 23 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी • अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह • हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति • चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज • हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव • स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान • किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री • एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

राष्ट्रीय

साइबर अपराधियों पर गुजरात पुलिस का बड़ा एक्शन, ‘ऑपरेशन म्यूल हंट 2.0’ के तहत तेज होगी कार्रवाई

Updated on Tuesday, June 02, 2026 13:43 PM IST

गुजरात पुलिस आज मंगलवार से पूरे राज्य में ‘ऑपरेशन म्यूल हंट 2.0’ शुरू करने जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य उन बैंक खातों पर सख्त कार्रवाई करना है, जिनका इस्तेमाल साइबर अपराधी ऑनलाइन ठगी से हासिल किए गए पैसे को प्राप्त करने, ट्रांसफर करने और छिपाने के लिए करते हैं। ऐसे खातों को आमतौर पर ‘म्यूल अकाउंट’ कहा जाता है।

यह फैसला सोमवार रात वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता गुजरात के उपमुख्यमंत्री एवं गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने की। इसमें पुलिस महानिदेशक समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए, जबकि सभी शहरों के पुलिस आयुक्त और जिला पुलिस प्रमुख वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

एक अधिकारी के अनुसार, बैठक में पूरे राज्य में म्यूल खातों के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, ताकि लोगों को साइबर ठगी से बचाया जा सके और संगठित साइबर अपराध के वित्तीय नेटवर्क को तोड़ा जा सके।

यह नया अभियान ‘ऑपरेशन म्यूल हंट 1.0’ की सफलता के बाद शुरू किया जा रहा है। यह अभियान 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक गुजरात पुलिस के साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस द्वारा चलाया गया था।

पहले अभियान के दौरान पुलिस ने 2,289 करोड़ रुपए के साइबर फ्रॉड लेन-देन का खुलासा किया था। इस दौरान 565 एफआईआर दर्ज की गईं और 638 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 913 म्यूल खातों के खिलाफ कार्रवाई की और पाया कि इनका संबंध देशभर में दर्ज 4,000 से अधिक साइबर अपराध मामलों से था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि म्यूल खाते साइबर ठगी करने वाले गिरोहों की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। इनके जरिए ठगी का पैसा कई खातों में घुमाया जाता है, जिससे उसकी असली जानकारी छिप जाती है और जांच मुश्किल हो जाती है।

जांच एजेंसियों ने संदिग्ध लेन-देन और साइबर अपराध नेटवर्क की पहचान के लिए इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर, नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल और साइबर हेल्पलाइन 1930 से प्राप्त आंकड़ों का उपयोग किया।

ऑपरेशन म्यूल हंट 2.0 के तहत इस वर्ष पहले ही कई बड़ी सफलताएं मिली हैं। अलग-अलग अभियानों में गुजरात पुलिस ने 53.55 करोड़ रुपए और 288 करोड़ रुपए से अधिक के साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इन मामलों में अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, भावनगर और आनंद सहित कई शहरों से कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

जांच में सामने आया कि संगठित गिरोह ऑनलाइन ठगी से कमाए गए अवैध धन को इधर-उधर भेजने के लिए बड़े पैमाने पर म्यूल खातों का इस्तेमाल कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन म्यूल हंट 2.0 का मुख्य लक्ष्य ऐसे खातों और उनसे जुड़े नेटवर्क की पहचान करना, उन्हें फ्रीज करना और पूरी तरह खत्म करना है।

Have something to say? Post your comment
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड वैश्विक विकास के महत्वपूर्ण केंद्र: पीएम मोदी

: वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड वैश्विक विकास के महत्वपूर्ण केंद्र: पीएम मोदी

भारत और पोलैंड के बीच हितों का टकराव नहीं, दोस्ती का आधार भरोसा और साझा मूल्य: पीएम डोनाल्ड टस्क

: भारत और पोलैंड के बीच हितों का टकराव नहीं, दोस्ती का आधार भरोसा और साझा मूल्य: पीएम डोनाल्ड टस्क

केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया : अमित शाह

: केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया : अमित शाह

हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मिले पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क

: हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मिले पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क

इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी का डेब्यू, अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग' की दिखाई झलक

: इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी का डेब्यू, अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग' की दिखाई झलक

विदेश मंत्री जयशंकर की पीएम डोनाल्ड टस्क से मुलाकात, भारत-पोलैंड सहयोग पर हुई चर्चा

: विदेश मंत्री जयशंकर की पीएम डोनाल्ड टस्क से मुलाकात, भारत-पोलैंड सहयोग पर हुई चर्चा

'विकास भी, विरासत भी' के मंत्र को साकार करेगा द्वारका का श्रीकृष्ण संग्रहालय, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

: 'विकास भी, विरासत भी' के मंत्र को साकार करेगा द्वारका का श्रीकृष्ण संग्रहालय, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई

: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई

पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा कार्यकर्ता की बेरहमी से ह*त्या, परिवार ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाए आरोप

: पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा कार्यकर्ता की बेरहमी से ह*त्या, परिवार ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाए आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

X