Friday, 23 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी • अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह • हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति • चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज • हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव • स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान • किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री • एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

राष्ट्रीय

प्रकृति का संरक्षण हमारी संस्कृति और संस्कारों का अभिन्न हिस्सा : पीएम मोदी

Updated on Friday, June 05, 2026 09:28 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किए गए ‘सुभाषितम’ संदेश में प्रकृति संरक्षण को भारतीय संस्कृति और संस्कारों का अभिन्न हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण केवल हमारा दायित्व नहीं है, बल्कि यह हमारी जीवनशैली, परंपराओं और मूल्यों से भी गहराई से जुड़ा हुआ है।


संस्कृत श्लोक के माध्यम से दिया संदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश के साथ संस्कृत का एक श्लोक भी साझा किया। श्लोक है, “मधु वाता ऋतायते मधु क्षरन्ति सिन्धवः। माध्वीर्नः सन्त्वोषधीः॥” इस श्लोक का भावार्थ है कि वायु हमारे लिए आनंददायक और कल्याणकारी रूप से प्रवाहित हो, नदियां जीवनदायिनी एवं पोषणकारी जल प्रदान करें तथा औषधियां और वनस्पतियां समस्त जीव-जगत के लिए आरोग्य और सुख का स्रोत बनें। इस संदेश के जरिए प्रधानमंत्री ने प्रकृति और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता तथा संरक्षण की भावना को रेखांकित किया।


योग को दिनचर्या में शामिल करने की अपील
इससे पहले गुरुवार को साझा किए गए ‘सुभाषितम’ संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा था कि योग का नियमित अभ्यास शरीर को स्वस्थ और मन को शांत रखता है, जिससे जीवन संतुलित और ऊर्जावान बनता है। प्रधानमंत्री ने उस संदेश के साथ संस्कृत का श्लोक भी साझा किया था, “योगेन चित्तस्य पदेन वाचां मलं शरीरस्य च वैद्यकेन। योऽपाकरोत् तं प्रवरं मुनीनां पतञ्जलिं प्राञ्जलिरानतोऽस्मि॥”


महर्षि पतंजलि को किया नमन
इस श्लोक का अर्थ बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि मन की चित्तवृत्तियों को योग से, वाणी को व्याकरण से और शरीर की अशुद्धियों को आयुर्वेद से शुद्ध करने वाले मुनियों में श्रेष्ठ महर्षि पतंजलि को वे श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं।


एकजुटता और सहयोग पर भी दिया था संदेश
वहीं, बुधवार को साझा किए गए ‘सुभाषितम’ संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने एकजुटता और आपसी सहयोग के महत्व पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि जब समाज और राष्ट्र के लोग मिलकर कार्य करते हैं, तो देश की शक्ति कई गुना बढ़ जाती है और विकास के लक्ष्य अधिक प्रभावी ढंग से प्राप्त किए जा सकते हैं।

Have something to say? Post your comment
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड वैश्विक विकास के महत्वपूर्ण केंद्र: पीएम मोदी

: वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड वैश्विक विकास के महत्वपूर्ण केंद्र: पीएम मोदी

भारत और पोलैंड के बीच हितों का टकराव नहीं, दोस्ती का आधार भरोसा और साझा मूल्य: पीएम डोनाल्ड टस्क

: भारत और पोलैंड के बीच हितों का टकराव नहीं, दोस्ती का आधार भरोसा और साझा मूल्य: पीएम डोनाल्ड टस्क

केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया : अमित शाह

: केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया : अमित शाह

हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मिले पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क

: हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मिले पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क

इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी का डेब्यू, अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग' की दिखाई झलक

: इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी का डेब्यू, अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग' की दिखाई झलक

विदेश मंत्री जयशंकर की पीएम डोनाल्ड टस्क से मुलाकात, भारत-पोलैंड सहयोग पर हुई चर्चा

: विदेश मंत्री जयशंकर की पीएम डोनाल्ड टस्क से मुलाकात, भारत-पोलैंड सहयोग पर हुई चर्चा

'विकास भी, विरासत भी' के मंत्र को साकार करेगा द्वारका का श्रीकृष्ण संग्रहालय, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

: 'विकास भी, विरासत भी' के मंत्र को साकार करेगा द्वारका का श्रीकृष्ण संग्रहालय, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई

: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई

पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा कार्यकर्ता की बेरहमी से ह*त्या, परिवार ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाए आरोप

: पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा कार्यकर्ता की बेरहमी से ह*त्या, परिवार ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाए आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

X