Friday, 23 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी • अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह • हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति • चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज • हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव • स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान • किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री • एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

राष्ट्रीय

'पुलिस बुला लो, पर घर नहीं छोड़ूंगी", 10 सर्कुलर रोड खाली करने के अल्टीमेटम पर राबड़ी देवी की दोटूक

Updated on Saturday, June 06, 2026 10:17 AM IST

बिहार की राजनीति में एक बार फिर गरमागरमी बढ़ गई है। राज्य सरकार द्वारा ज़ेड-प्लस (Z-Plus) सुरक्षा कवर हटाए जाने के बाद, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने एक कड़ा कदम उठाया है। उन्होंने पटना के '10 सर्कुलर रोड' स्थित अपने सरकारी आवास के बाहर तैनात नए सुरक्षा प्रोटोकॉल के सभी बचे हुए जवानों को वापस भेज दिया है। यह कदम सरकार के उस फैसले के ठीक बाद आया है, जिसमें लालू परिवार को बंगला खाली करने का निर्देश दिया गया है।


10 सर्कुलर रोड को लेकर तकरार पर 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया
बिहार सरकार ने 10 सर्कुलर रोड स्थित इस बंगले को अब राज्य के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित कर दिया है। सरकार के नोटिस के मुताबिक राबड़ी देवी को बिहार विधान परिषद में विपक्ष की नेता के तौर पर पहले ही हार्डिंग रोड पर एक वैकल्पिक सरकारी आवास दिया जा चुका है, लेकिन वे अभी तक वहां शिफ्ट नहीं हुई हैं। नीतीश-सम्राट सरकार ने लालू परिवार को यह बंगला खाली करने के लिए 15 जून के मध्य तक (15 दिनों की मोहलत) का समय दिया है।


इस नोटिस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए राबड़ी देवी ने मीडिया से कहा कि वे जगह खाली कराने के लिए बल (पुलिस फ़ोर्स) बुला सकते हैं, लेकिन मैं यह जगह खाली नहीं करूंगी। इस पूरे विवाद पर शेखपुरा में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आरजेडी नेतृत्व पर परोक्ष रूप से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास जनता का होता है। इसे किसी की व्यक्तिगत जागीर या पैतृक संपत्ति नहीं माना जा सकता। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि कार्यकाल समाप्त होने के महज 24 घंटे के भीतर वे खुद सरकारी आवास खाली कर देते हैं। सरकारी घर सिर्फ आधिकारिक उपयोग के लिए होते हैं।


क्यों खास है '10 सर्कुलर रोड'?
यह बंगला दशकों से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का मुख्य सियासी केंद्र रहा है। राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री रहते हुए इसी आवास से सरकार चलाई थी, जिसके कारण इस पते का लालू परिवार और आरजेडी समर्थकों के लिए बड़ा राजनीतिक और भावनात्मक महत्व है। अब देखना यह है कि जून के मध्य में अल्टीमेटम खत्म होने के बाद यह विवाद क्या नया मोड़ लेता है।

 

Have something to say? Post your comment
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड वैश्विक विकास के महत्वपूर्ण केंद्र: पीएम मोदी

: वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड वैश्विक विकास के महत्वपूर्ण केंद्र: पीएम मोदी

भारत और पोलैंड के बीच हितों का टकराव नहीं, दोस्ती का आधार भरोसा और साझा मूल्य: पीएम डोनाल्ड टस्क

: भारत और पोलैंड के बीच हितों का टकराव नहीं, दोस्ती का आधार भरोसा और साझा मूल्य: पीएम डोनाल्ड टस्क

केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया : अमित शाह

: केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया : अमित शाह

हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मिले पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क

: हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मिले पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क

इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी का डेब्यू, अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग' की दिखाई झलक

: इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी का डेब्यू, अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग' की दिखाई झलक

विदेश मंत्री जयशंकर की पीएम डोनाल्ड टस्क से मुलाकात, भारत-पोलैंड सहयोग पर हुई चर्चा

: विदेश मंत्री जयशंकर की पीएम डोनाल्ड टस्क से मुलाकात, भारत-पोलैंड सहयोग पर हुई चर्चा

'विकास भी, विरासत भी' के मंत्र को साकार करेगा द्वारका का श्रीकृष्ण संग्रहालय, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

: 'विकास भी, विरासत भी' के मंत्र को साकार करेगा द्वारका का श्रीकृष्ण संग्रहालय, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई

: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई

पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा कार्यकर्ता की बेरहमी से ह*त्या, परिवार ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाए आरोप

: पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा कार्यकर्ता की बेरहमी से ह*त्या, परिवार ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाए आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

X