Friday, 23 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी • अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह • हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति • चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज • हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव • स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान • किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री • एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

राष्ट्रीय

एस जयशंकर से मिले सुगिओनो, भारत-इंडोनेशिया की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर हुई चर्चा

Updated on Sunday, June 07, 2026 20:44 PM IST

नई दिल्ली : भारत और इंडोनेशिया ने अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। रविवार को नई दिल्ली में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगिओनो ने 8वीं भारत–इंडोनेशिया संयुक्त आयोग बैठक की सह-अध्यक्षता की।

बैठक में दोनों देशों ने व्यापार, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी, अवसंरचना, स्वास्थ्य, फार्मास्यूटिकल्स, उर्वरक, महत्वपूर्ण खनिजों, पर्यटन, शिक्षा और सांस्कृतिक सहयोग जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की।

सुगिओनो ने कहा,"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी इंडोनेशिया यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।" उन्होंने इसे दोनों देशों के बीच सहयोग को ठोस परिणामों तक ले जाने का एक महत्वपूर्ण अवसर बताया।

विदेश मंत्री जयशंकर ने भी बैठक के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "भारत-इंडोनेशिया साझेदारी हाल के वर्षों में मजबूत और बहुआयामी हुई है। दोनों देशों ने राजनीतिक, रक्षा, समुद्री सुरक्षा, व्यापार, फिनटेक, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में ठोस प्रगति पर चर्चा की है।"

बैठक के दौरान क्षेत्रीय घटनाक्रमों और बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श हुआ, विशेष रूप से भारत-आसियान संबंधों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

भारत और इंडोनेशिया के बीच संयुक्त आयोग तंत्र की स्थापना 2001 में एक समझौता ज्ञापन के तहत की गई थी, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच नियमित उच्चस्तरीय संवाद को संस्थागत रूप देना है।

इससे पहले मई 2025 में दोनों विदेश मंत्रियों की मुलाकात ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान भी हुई थी, जहां द्विपक्षीय साझेदारी और आसियान सहयोग की प्रगति की समीक्षा की गई थी।

जनवरी 2025 में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भारत की राजकीय यात्रा पर आए थे और गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि भी बने थे। उस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने अपने संबंधों की 75वीं वर्षगांठ भी मनाई थी।

भारत और इंडोनेशिया ने 2018 में अपनी साझेदारी को “व्यापक रणनीतिक साझेदारी” का दर्जा दिया था, जिसके बाद रक्षा, समुद्री सहयोग और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझा दृष्टिकोण को और मजबूती मिली है।

 

Have something to say? Post your comment
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड वैश्विक विकास के महत्वपूर्ण केंद्र: पीएम मोदी

: वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड वैश्विक विकास के महत्वपूर्ण केंद्र: पीएम मोदी

भारत और पोलैंड के बीच हितों का टकराव नहीं, दोस्ती का आधार भरोसा और साझा मूल्य: पीएम डोनाल्ड टस्क

: भारत और पोलैंड के बीच हितों का टकराव नहीं, दोस्ती का आधार भरोसा और साझा मूल्य: पीएम डोनाल्ड टस्क

केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया : अमित शाह

: केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया : अमित शाह

हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मिले पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क

: हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मिले पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क

इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी का डेब्यू, अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग' की दिखाई झलक

: इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी का डेब्यू, अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग' की दिखाई झलक

विदेश मंत्री जयशंकर की पीएम डोनाल्ड टस्क से मुलाकात, भारत-पोलैंड सहयोग पर हुई चर्चा

: विदेश मंत्री जयशंकर की पीएम डोनाल्ड टस्क से मुलाकात, भारत-पोलैंड सहयोग पर हुई चर्चा

'विकास भी, विरासत भी' के मंत्र को साकार करेगा द्वारका का श्रीकृष्ण संग्रहालय, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

: 'विकास भी, विरासत भी' के मंत्र को साकार करेगा द्वारका का श्रीकृष्ण संग्रहालय, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई

: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई

पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा कार्यकर्ता की बेरहमी से ह*त्या, परिवार ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाए आरोप

: पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा कार्यकर्ता की बेरहमी से ह*त्या, परिवार ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाए आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

X