Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी • अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह • हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति • चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज • हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव • स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान • किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री • एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

राष्ट्रीय

दाऊदी बोहरा उत्तराधिकार केस में फैसला देने वाले पूर्व जज निशाने पर, बेटी पर अटैक

Updated on Monday, June 08, 2026 10:18 AM IST

बॉम्बे हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जीएस पटेल और उनके परिवार को दाऊदी बोहरा समुदाय के उत्तराधिकार विवाद पर फैसला देने के बाद पिछले दस महीने से धमकी दी जा रही है। वहीं, पूर्व जज की बेटी पर लंदन में हमला किया गया।


बेटी को भेजा गुमनाम पत्र
पूर्व जज की बेटी अदिति पटेल को लंदन में पांच जून को एक गुमनाम पत्र भेजा गया, जिसमें लिखा था कि तुम और तुम्हारे परिवार के दाह-संस्कार के लिए एक गिरोह को भुगतान किया जा चुका है। पत्र के साथ में एक चिप भेजी गई, जिसमें बताया गया है कि आदेश न मानने पर क्या होता है। न्यायमूर्ति पटेल ने 2024 में दाऊदी बोहरा समुदाय के उत्तराधिकार विवाद पर ऐतिहासिक फैसला दिया था, जिसके बाद पिछले साल सितंबर से धमकियों का सिलसिला शुरू हुआ था।

मुंबई में पत्नी को मिल लेटर
मुंबई स्थित उनके घर पर उनकी पत्नी को पत्र मिला, जिसमें लिखा था कि हम दाऊदी बोहरा समुदाय के ऐसे प्रभावशाली सदस्यों का समूह हैं जो समुदाय के लिए न्याय चाहते हैं। हमने एक खतरनाक गिरोह को नियुक्त किया है, जिसने लंदन में चेतावनी को अंजाम दिया है। इससे पहले उनकी बेटी अदिति के लंदन स्थित घर में 2025 में सेंधमारी की जिम्मेदारी भी इस संगठन ने ही ली थी। इस वर्ष 22 अप्रैल पर एक नकाबपोश ने हमला किया, जिसमें उनकी नाक टूट गई।

फिर कौन न्यायाधीश बनना चाहेगा
न्यायमूर्ति पटेल ने कहा कि मैंने इस मसले को लेकर अधिकारियों से संपर्क किया है और सभी से सहयोग मिल रहा। मैं यह भी समझता हूं कि उनका अधिकार क्षेत्र भारत तक सीमित है। यदि इसके बावजूद ऐसी घटनाएं जारी रहती हैं, तो यह व्यवस्था की विफलता होगी। एक न्यायाधीश से अपेक्षा की जाती है कि वह बिना किसी भय या पक्षपात के काम करे, लेकिन यदि न्यायाधीशों और उनके परिवारों को ऐसी धमकियों का सामना करना पड़े, तो फिर कौन न्यायाधीश बनना चाहेगा।

 

Have something to say? Post your comment
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड वैश्विक विकास के महत्वपूर्ण केंद्र: पीएम मोदी

: वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड वैश्विक विकास के महत्वपूर्ण केंद्र: पीएम मोदी

भारत और पोलैंड के बीच हितों का टकराव नहीं, दोस्ती का आधार भरोसा और साझा मूल्य: पीएम डोनाल्ड टस्क

: भारत और पोलैंड के बीच हितों का टकराव नहीं, दोस्ती का आधार भरोसा और साझा मूल्य: पीएम डोनाल्ड टस्क

केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया : अमित शाह

: केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया : अमित शाह

हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मिले पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क

: हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मिले पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क

इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी का डेब्यू, अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग' की दिखाई झलक

: इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी का डेब्यू, अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग' की दिखाई झलक

विदेश मंत्री जयशंकर की पीएम डोनाल्ड टस्क से मुलाकात, भारत-पोलैंड सहयोग पर हुई चर्चा

: विदेश मंत्री जयशंकर की पीएम डोनाल्ड टस्क से मुलाकात, भारत-पोलैंड सहयोग पर हुई चर्चा

'विकास भी, विरासत भी' के मंत्र को साकार करेगा द्वारका का श्रीकृष्ण संग्रहालय, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

: 'विकास भी, विरासत भी' के मंत्र को साकार करेगा द्वारका का श्रीकृष्ण संग्रहालय, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई

: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई

पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा कार्यकर्ता की बेरहमी से ह*त्या, परिवार ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाए आरोप

: पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा कार्यकर्ता की बेरहमी से ह*त्या, परिवार ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाए आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

X