Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• हरियाणा में ऐतिहासिक स्थानों का बनाएंगे नया कॉरिडोर, आमजन को करेंगे जागरूक : नायब सिंह सैनी • अनिल विज ने मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से अंबाला के सेक्टर-33 में ईएसआईसी अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करवाने का किया आग्रह • हरियाणा भाजपा का तीन महीने का लक्ष्य: हर बूथ पर 11 सदस्यीय समिति और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति • चंडीगढ़-हरिद्वार के बीच एचवीएसी बस सेवा से यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 23 अक्तूबर, 2026 से आरंभ होगी बस सेवा : अनिल विज • हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव • स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान • किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री • एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश

राष्ट्रीय

रिकॉर्ड कार्यकाल पर प्रधानमंत्री मोदी बोले- जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी

Updated on Wednesday, June 10, 2026 13:49 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है। प्रधानमंत्री ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संदेश साझा करते हुए जनसेवा, विनम्रता और कर्तव्यनिष्ठा को जनविश्वास की आधारशिला बताया।

जनसेवा और कर्तव्यनिष्ठा पर दिया संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, “जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है। विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निरंतर कार्य करने वाला व्यक्ति ही जनविश्वास अर्जित करता है।” उनका यह संदेश उस दिन सामने आया, जब उन्होंने देश में लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

साझा किया ‘संस्कृति सुभाषितम्’
पीएम मोदी ने अपने संदेश के साथ एक ‘संस्कृति सुभाषितम्’ भी साझा किया। इसमें लिखा गया, “सदानुरक्तप्रकृतिः प्रजापालनतत्परः। विनीतात्मा हि नृपतिर्भूयसी श्रियमश्नुते।” इसके माध्यम से उन्होंने जनप्रतिनिधियों के लिए सेवा, सुशासन और जनकल्याण के महत्व को रेखांकित किया।

जनसेवा और सुशासन से मिलता है जनविश्वास
प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए सुभाषित का अर्थ है कि जो जनप्रतिनिधि सेवा को अपना धर्म मानकर निरंतर जनहित में कार्य करता है, सुशासन के माध्यम से जनता की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करता है तथा विनम्रता और संयम के साथ समाज की उन्नति के लिए समर्पित रहता है, वही वास्तविक रूप से जनविश्वास, यश और समृद्धि प्राप्त करता है।

4,399 दिनों के साथ बनाया नया रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी का यह लगातार तीसरा कार्यकाल है। उन्होंने 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर रहकर देश में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम था। नेहरू के 1952 से शुरू हुए कार्यकाल को इस तुलना का आधार माना जाता है, क्योंकि 1947 से 1952 तक वे अंतरिम सरकार के प्रमुख रहे थे।

लगातार कार्यकाल के मामले में मोदी सबसे आगे
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 14 वर्ष से अधिक समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहीं, लेकिन उनका कार्यकाल लगातार नहीं था। इसी कारण नरेंद्र मोदी देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बने हैं। उन्होंने 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, 2019 में लगातार दूसरी बार जनादेश प्राप्त किया और 2024 में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर इस उपलब्धि तक पहुंचे।

देश-विदेश से मिल रहीं बधाइयां
देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर नरेंद्र मोदी को देश और विदेश से लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। विभिन्न राजनीतिक नेताओं, संवैधानिक पदाधिकारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनके इस रिकॉर्ड कार्यकाल को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।

Have something to say? Post your comment
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड वैश्विक विकास के महत्वपूर्ण केंद्र: पीएम मोदी

: वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड वैश्विक विकास के महत्वपूर्ण केंद्र: पीएम मोदी

भारत और पोलैंड के बीच हितों का टकराव नहीं, दोस्ती का आधार भरोसा और साझा मूल्य: पीएम डोनाल्ड टस्क

: भारत और पोलैंड के बीच हितों का टकराव नहीं, दोस्ती का आधार भरोसा और साझा मूल्य: पीएम डोनाल्ड टस्क

केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया : अमित शाह

: केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया : अमित शाह

हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मिले पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क

: हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मिले पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क

इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी का डेब्यू, अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग' की दिखाई झलक

: इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी का डेब्यू, अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग' की दिखाई झलक

विदेश मंत्री जयशंकर की पीएम डोनाल्ड टस्क से मुलाकात, भारत-पोलैंड सहयोग पर हुई चर्चा

: विदेश मंत्री जयशंकर की पीएम डोनाल्ड टस्क से मुलाकात, भारत-पोलैंड सहयोग पर हुई चर्चा

'विकास भी, विरासत भी' के मंत्र को साकार करेगा द्वारका का श्रीकृष्ण संग्रहालय, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

: 'विकास भी, विरासत भी' के मंत्र को साकार करेगा द्वारका का श्रीकृष्ण संग्रहालय, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई

: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई

पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा कार्यकर्ता की बेरहमी से ह*त्या, परिवार ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाए आरोप

: पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा कार्यकर्ता की बेरहमी से ह*त्या, परिवार ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाए आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

X