Thursday, 22 October 2026
BREAKING
• स्वर्ण आंदोलन को मंत्री अनिरुद्ध सिंह का खुला समर्थन, प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर न करने का ऐलान • किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार उठा रही प्रभावी कदमः मुख्यमंत्री • एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त • मुख्यमंत्री के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता व मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर • रेड रन के जरिए एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश • एसजेवीएन में 29वें अंतर-सीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट का शुभारंभ • देश भगत कॉलेज बरड़वाल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय युवक एवं लोक मेले का शानदार आगाज़ • ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों के दौरान बैंकों के कार्यगुज़ारी की समीक्षा • अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी ने पोलिंग स्टेशनों के रैशनालाइजेशन संबंधी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक • पंजाब सरकार ने धान के चल रहे खरीद सीजन के दौरान 2.92 लाख किसानों के खातों में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की: लाल चंद कटारूचक्क

राष्ट्रीय

भारत के स्पेस सेक्टर का आकार अगले 10 वर्षों में बढ़कर 45 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद : केंद्रीय मंत्री डॉ.जितेंद्र सिंह

Updated on Thursday, June 11, 2026 20:59 PM IST

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि भारत का स्पेस सेक्टर में विकास की बड़ी संभावनाएं हैं और यह मौजूदा 9 अरब डॉलर से बढ़कर अगले 10 वर्षों में 45 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। ‘आत्मनिर्भर अंतरिक्ष अभियान’ कार्यक्रम के साइडलाइन में मीडिया से बातचीत करते हुए सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने क्रांतिकारी कदम उठाते हुए पांच वर्ष पहले स्पेस सेक्टर को निजी कंपनियों के लिए खोला था। यह सेक्टर विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में अहम भूमिका निभाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि इससे युवाओं के लिए मौके बढ़े हैं और आज देश में 400 से ज्यादा स्पेस स्टार्टअप मौजूद हैं। साथ ही कि वर्तमान समय में इस सेक्टर में और निवेश की आवश्यकता है और सेक्टर को एफडीआई में जो छूट मिली हुई है। उसका फायदा कैसे लिया जा सकता है। इस पर काम करने की जरूरत है।

इस कार्यक्रम में निवेश को लेकर पूछे गए एक सवाल पर सिंह ने कहा कि टेक्नोलॉजी को बड़े पैमाने पर लागू करने के लिए पैसे की भी जरूरत होती है। हम पैसे का इंतजाम कैसे करते हैं, कितनी कुशलता से ऐसा कर पाते हैं और किस हद तक कर पाते हैं, इससे ही उस लक्ष्य तक पहुंचने की हमारी क्षमता तय होगी, जिसकी हम कल्पना कर रहे हैं। इसीलिए मैं बार-बार कह रहा हूं कि हमें देश और विदेश से ज्यादा से ज्यादा निवेश की जरूरत है, चाहे वह दान के रूप में हो, फाउंडेशन से हो या बिजनेस से हो।

वहीं, रक्षा क्षेत्र पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में सिंह ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत अब रक्षा क्षेत्र में भी पहचान बना रहा है, उदाहरण के लिए, हमारी ब्रह्मोस मिसाइल का अब निर्यात किया जा रहा है। इंडोनेशिया और वियतनाम जैसे देश हमारी मिसाइलों को लेकर बहुत उत्साहित हैं। साथ ही, हमारे उपकरण कनाडा, फ्रांस और कुछ यूरोपीय देशों को भी भेजे जा रहे हैं। इस तरह, रक्षा क्षेत्र में हमारे स्वदेशी उत्पादों, चाहे वे परमाणु-संचालित हों या अंतरिक्ष तकनीक पर आधारित, ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान और स्वीकार्यता बना ली है।”

 

Have something to say? Post your comment
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड वैश्विक विकास के महत्वपूर्ण केंद्र: पीएम मोदी

: वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत और पोलैंड वैश्विक विकास के महत्वपूर्ण केंद्र: पीएम मोदी

भारत और पोलैंड के बीच हितों का टकराव नहीं, दोस्ती का आधार भरोसा और साझा मूल्य: पीएम डोनाल्ड टस्क

: भारत और पोलैंड के बीच हितों का टकराव नहीं, दोस्ती का आधार भरोसा और साझा मूल्य: पीएम डोनाल्ड टस्क

केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया : अमित शाह

: केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया : अमित शाह

हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मिले पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क

: हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मिले पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क

इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी का डेब्यू, अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग' की दिखाई झलक

: इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी का डेब्यू, अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग' की दिखाई झलक

विदेश मंत्री जयशंकर की पीएम डोनाल्ड टस्क से मुलाकात, भारत-पोलैंड सहयोग पर हुई चर्चा

: विदेश मंत्री जयशंकर की पीएम डोनाल्ड टस्क से मुलाकात, भारत-पोलैंड सहयोग पर हुई चर्चा

'विकास भी, विरासत भी' के मंत्र को साकार करेगा द्वारका का श्रीकृष्ण संग्रहालय, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

: 'विकास भी, विरासत भी' के मंत्र को साकार करेगा द्वारका का श्रीकृष्ण संग्रहालय, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई

: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई

पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा कार्यकर्ता की बेरहमी से ह*त्या, परिवार ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाए आरोप

: पश्चिम बंगाल के मालदा में भाजपा कार्यकर्ता की बेरहमी से ह*त्या, परिवार ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाए आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

X