Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• दिल्ली में ‘चलो यमुना’ के तहत सफाई अभियान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील • यूपी के पांच जिलों में जनसभाएं करेंगे आकाश आनंद, 26 नवंबर को पंजाब में भी कार्यक्रम • होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त • कनाडा के वेनराइट सैन्य अड्डे में लगी भीषण आग में कई की मौत, पीएम कार्नी ने जताया दुख • एआई से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक सुलभ और प्रभावी, क्लिनिकल निर्णय लेने में भी मिलेगी मदद : एमईआईटीवाई सचिव • अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम, तिमाही नतीजे, एफआईआई निवेश और वैश्विक संकेत तय करेंगे दिशा • सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई • बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें • 'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव • जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

खेल

भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, श्रेयंका पाटिल महिला टी20 विश्व कप 2026 से हुईं बाहर

Updated on Friday, June 19, 2026 17:01 PM IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम की स्टार स्पिन गेंदबाज श्रेयंका पाटिल टखने की चोट की वजह से महिला टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गई हैं। श्रेयंका को यह चोट बुधवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान लगी थी।

श्रेयंका को चोटिल होने के बाद स्ट्रेचर की मदद से मैदान से बाहर ले जाना पड़ा था। नीदरलैंड्स के खिलाफ पावरप्ले का आखिरी ओवर डालते हुए श्रेयंका का टखना बुरी तरह से मुड़ गया था और उन्हें तुरंत ग्राउंड छोड़कर जाना पड़ा था। श्रेयंका इसके बाद मैच में दोबारा गेंदबाजी करने के लिए नहीं लौट सकी थीं। 'क्रिकबज' की रिपोर्ट के अनुसार, श्रेयंका के विश्व कप से बाहर होने के बाद उनकी जगह पर 24 वर्षीय लेग स्पिनर प्रेमा रावत को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

प्रेमा महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से पिछले दो सीजन में छह मैच खेल चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने 3 विकेट चटकाए हैं। घरेलू क्रिकेट में प्रेमा रावत ने उत्तराखंड को सीनियर चैंपियनशिप जिताने में गेंद से अहम योगदान दिया था। भारतीय टीम का प्रदर्शन टी20 विश्व कप में अब तक शानदार रहा है। पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 64 रनों से हराया था। वहीं, दूसरे मुकाबले में टीम ने नीदरलैंड्स को 95 रनों से रौंदा था।

भारतीय टीम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोबोर्ड पर 209 रन लगाए थे। टीम की ओर से स्मृति मंधाना ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 74 रनों की दमदार पारी खेली थी। वहीं शेफाली वर्मा ने 38 गेंदों में 55 रनों का योगदान दिया था। गेंदबाजी में भारत की तरफ से श्री चरणी ने 19 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे, जबकि शेफाली वर्मा ने 3 विकेट अपने नाम किए थे। भारतीय टीम टूर्नामेंट के अपने अगले मुकाबले में रविवार को साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी।

 

Have something to say? Post your comment
शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

: शाई होप ने हमारे लिए मुश्किल खड़ी की, शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई: श्रेयस अय्यर

घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

: घरेलू मैदान पर भारत के लिए कठिन रही सीरीज, वेस्टइंडीज को खुद पर गर्व होना चाहिए: अभिषेक नायर

वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

: वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच

भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

: भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

: दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच

अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

: अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं?

पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

: पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान

भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

: भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल

जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

: जन्मदिन विशेष: अनिल कुंबले को भारतीय टीम की कप्तानी देर से मिलने का था मलाल, गांगुली की नेतृत्व क्षमता से हुए थे प्रभावित

X