Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने छह जरूरतमंद जोड़ों के विवाह समारोह में शिरकत कर नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद • एडीजीपी एम.एफ. फारूकी ने राष्ट्रीय एकता दिवस को समर्पित जालंधर से रवाना की मोटरसाइकिल रैली • हीरो हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का ट्रॉफी टूर मोहाली से शुरू • पंजाब के 'सफेद छोले' और 'राजमा' पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.ए.एल.  पेरिस 2026' में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च • श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर • कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी • युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता • नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

मनोरंजन

बंद होने जा रहा है 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल! या लीप के बाद तुलसी की जगह लेगी वृंदा?

Updated on Tuesday, June 23, 2026 13:44 PM IST

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने जब छोटे पर्दे पर वापसी की, तो 'अनुपमा' और YRKKH जैसे टीआरपी टॉपर्स का ताज खतरे में लगने लगा। भारतीय टेलीविजन के सबसे पॉपुलर डेली सोप सीरियल्स में से एक KSBKBT का दूसरा सीजन पहले सीजन जैसा ही दमदार रहा, इसे काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। काफी वक्त तक दर्शकों को एंटरटेन करने के बाद अब चर्चा है कि KSBKBT 2 खत्म होने जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई ऐसी पोस्ट और रील्स वायरल हो रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि एकता कपूर प्रोडक्शन का यह शो अब ऑफ एयर होने जा रहा है। लेकिन क्या वाकई? चलिए जानते हैं।

लीड रोल में नजर आएगी वृंदा?
स्मृति ईरानी स्टारर इस सीरियल की कहानी वहीं से शुरू हुई थी, जहां पर मेकर्स ने पहले सीजन में कहानी को छोड़ा था। अभी तक दर्शकों को कहानी में कई उतार चढ़ाव देखने को मिल चुके हैं। तुलसी और मिहिर का अलग होना और अंगद की शादी जैसे धमाकेदार ट्विस्ट्स ने दर्शकों को बांधे रखा, लेकिन अब जब सीरियल में 10 साल का लीप आने की खबर है, तो वहीं दूसरी तरफ चर्चा यह भी है कि मेकर्स शो को खत्म करने जा रहे हैं। वजह यह है कि मिहिर और तुलसी को दर्शक पहले ही काफी उम्रदराज अवतार में देख रहे हैं और दूसरी तरफ वृंदा जैसे किरदारों को कहानी में काफी महत्व दिया जा चुका है।

मेकर्स की तरफ से क्या अपडेट?
कई लोग यह मानकर चल रहे हैं कि YRKKH की तरह दर्शकों को शो में एक नई पीढ़ी के पास कहानी ट्रांसफर होती नजर आएगी और स्मृति ईरानी की छुट्टी कर दी जाएगी। आपको बता दें कि मेकर्स ने अभी तक ऑफिशियली इस शो को ऑफ एयर करने का ऐलान नहीं किया है। तो ऐसे में अभी तक दर्शक राहत की सांस ले सकते हैं। आने वाले एपिसोड में दर्शकों को तुलसी एक बार फिर अपने संस्कारों और नैतिकता के आधार पर चुनौतियों का सामना करती नजर आएगी। अभी तक तुलसी विरानी का सफर दर्शकों को जोड़े रखने के लिए जारी है।

क्या दर्शक करेंगे बदलाव को स्वीकार?
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' सीरियल में अगर एकता कपूर किसी अन्य एक्ट्रेस को लीड रोल में लाती हैं तो यह एक बड़ा फैसला होगा। क्योंकि इससे पहले भी कसौटी और नागिन जैसे शोज में उन्होंने इस तरह का प्रयोग बहुत सक्सेसफुली किया है। हालांकि क्या दर्शक किसी नई एक्ट्रेस को तुलसी जैसे किरदार में स्वीकार करेंगे? इस सवाल का जवाब हमें वक्त के साथ मिल जाएगा। शो के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुडे़ रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ। क्योंकि शो का ऑफ एयर होना या लीड किरदार का बदलना, दोनों ही बड़े फैसले होंगे।

 

Have something to say? Post your comment
बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

: बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

: 'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

: जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

: बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

हजारों हिट गाने देने के बाद भी कम नहीं हुआ हिमेश रेशमिया का जुनून, बोले-'आज भी नए कलाकार जैसा हूं'

: हजारों हिट गाने देने के बाद भी कम नहीं हुआ हिमेश रेशमिया का जुनून, बोले-'आज भी नए कलाकार जैसा हूं'

'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

X