Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने छह जरूरतमंद जोड़ों के विवाह समारोह में शिरकत कर नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद • एडीजीपी एम.एफ. फारूकी ने राष्ट्रीय एकता दिवस को समर्पित जालंधर से रवाना की मोटरसाइकिल रैली • हीरो हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का ट्रॉफी टूर मोहाली से शुरू • पंजाब के 'सफेद छोले' और 'राजमा' पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'एस.आई.ए.एल.  पेरिस 2026' में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च • श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर • कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम • पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सरकार ने नारी शक्ति को बनाया यूपी की प्रगति का सक्रिय भागीदार : सीएम योगी • युवाओं को रामायण की सकारात्मकता और मूल्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए : तरनजीत सिंह संधू • इस सप्ताह भारत की कूटनीति के केंद्र में अमेरिका और यूएई, जयशंकर करेंगे अहम वार्ता • नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

मनोरंजन

भोजपुरी सिनेमा से लेकर 'खेल खेल में' तक, फिल्मों के बदलते दौर और कॉमेडी के सफर पर अक्षय कुमार ने की खुलकर बात

Updated on Wednesday, June 24, 2026 13:43 PM IST

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर चर्चा में हैं। वह फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए है। इस कड़ी में उन्होंने आईएएनएस को इंटरव्यू दिया और अपने फिल्मी करियर, बदलते सिनेमा और दर्शकों की पसंद को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे समय के साथ फिल्मों का अंदाज बदला है और कैसे कई फिल्में शुरुआती दौर में असफल होने के बाद भी लोगों के बीच लोकप्रिय हो जाती हैं। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा, अपनी फिल्म 'खेल खेल में', और 'खट्टा मीठा' जैसी फिल्मों का भी जिक्र किया और कॉमेडी के अपने लंबे सफर पर भी बात की।

आईएएनएस संग बातचीत में अक्षय कुमार ने भोजपुरी सिनेमा को लेकर एक दिलचस्प बात कही। उन्होंने कहा, "भोजपुरी सिनेमा बहुत खास है। अगर आपने फिल्म का भोजपुरी ट्रैक 'घिस घिस' देखा हो, तो उसमें जैकलीन फर्नांडिस का एक डायलॉग है- 'भोजपुरी हॉलीवुड से बेहतर है।' वह डायलॉह मैंने ही शामिल करवाया था। आप निर्देशक से भी पूछ सकते हैं। भोजपुरी अभिनेता का किरदार निभाना मेरे लिए सम्मान की बात थी।''

इसके बाद अक्षय कुमार ने अपनी हाल ही में आई फिल्म 'खेल खेल में' पर भी बात की। उन्होंने कहा, ''हर फिल्म का अपना समय होता है। आज ही, यहां आने से लगभग ढाई घंटे पहले मैं अपने दोस्तों, भांजी और बहन के साथ बैठा था। हम सभी फिल्म 'खेल खेल में' देख रहे थे, जो कि मेरी फिल्म है। आप मेरी बात से सहमत हों या न हों, लेकिन मुझे लगता है कि यह एक बहुत अच्छी फिल्म है। मुझे पता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, लेकिन मैं इतना दावे के साथ कह सकता हूं कि आगे लोग इसे याद करेंगे और कहेंगे कि यह एक शानदार फिल्म थी।''

अक्षय ने उदाहरण देते हुए कहा कि 'खट्टा मीठा' जैसी फिल्म भी अपने समय पर नहीं चली थी, लेकिन आज वह सोशल मीडिया और मीम्स की वजह से एक अलग पहचान बना चुकी है। इसी तरह मुझे उम्मीद है कि 'खेल खेल में' भी आने वाले समय में दर्शकों के बीच एक खास जगह बनाएगी।

अक्षय कुमार ने इस फिल्म के विषय पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया, "खेल खेल में एक डार्क ह्यूमर वाली फिल्म है, फिर भी यह लोगों को खूब हंसाती है। इसमें रिश्तों की जटिलताओं को दिखाया जाता है, उन सभी के मोबाइल फोन एक साथ रखे जाते हैं, कोई भी उनके फोन को चेक कर सकता है। उन लोगों की जिंदगी पूरी तरह उलझ जाती है। तलाक और कई परेशानियां सामने आती हैं, लेकिन दर्शक फिर भी हंस रहे होते हैं।"

अपने करियर के शुरुआती दौर को याद करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, ''मैंने 30 साल पहले कॉमेडी इसलिए नहीं की, क्योंकि किसी ने मुझे ऐसे रोल ऑफर ही नहीं किए थे। मैं सिर्फ एक्शन फिल्में करता था। लगभग 10 साल तक मैंने केवल एक्शन फिल्मों में काम किया। इसके बाद मैं धीरे-धीरे कॉमेडी की तरफ कदम बढ़ाया। आज कॉमेडी के कई रूप हो गए हैं। अब डार्क ह्यूमर है, फिजिकल कॉमेडी है और सिचुएशनल कॉमेडी भी लोकप्रिय हो गई है। बहुत कुछ बदल गया है। कॉमेडी एक विशाल समुद्र की तरह है। आप जितना भी इसे समझने की कोशिश करें, लगता है कि आप अभी भी सिर्फ सतह पर हैं। यह बहुत गहरी है। मैं उन लोगों की सराहना करता हूं, जिनमें पूरे स्टेडियम या थिएटर को हंसाने की क्षमता होती है।"

 

Have something to say? Post your comment
बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

: बचपन में सीता बनती थीं 'मिर्जापुर' की डिम्पी, हर्षिता गौर ने सुनाईं दिल्ली में दशहरा मनाने की यादें

'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

: 'डायबिटीज मेरी जिंदगी का हिस्सा है, पूरी पहचान नहीं', ऐश्वर्या सखुजा ने बयां किया 10 साल का अनुभव

जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

: जैकी श्रॉफ ने ताजा की पुरानी यादें, 'तेरी मेहरबानियां' के 41 और 'रिटर्न ऑफ ज्वेल थीफ' के 30 साल पूरे

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

: बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नर्वस हैं ईशा मालवीय, बोलीं-'आउटसाइडर को मौका मिलना मेरे लिए बड़ी बात'

हजारों हिट गाने देने के बाद भी कम नहीं हुआ हिमेश रेशमिया का जुनून, बोले-'आज भी नए कलाकार जैसा हूं'

: हजारों हिट गाने देने के बाद भी कम नहीं हुआ हिमेश रेशमिया का जुनून, बोले-'आज भी नए कलाकार जैसा हूं'

'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

X