Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज • खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार • विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह • हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते • ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम • Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना • जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी • उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज • पंजाब की स्वच्छ वायु पहलें राष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं की सूची में शामिल

मनोरंजन

जन्मदिन विशेष : भांगड़ा को दुनियाभर में बनाया लोकप्रिय, डकैत के किरदार से प्रेरित होकर माता-पिता ने रखा नाम

Updated on Tuesday, August 18, 2026 12:03 PM IST

मुंबई : जिस तरह एक्टर्स, डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर्स और दूसरे लोगों ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है, ठीक उसी प्रकार सिंगर्स ने भी बॉलीवुड को आगे बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने अपने गानों के जरिए फिल्मों को विश्व स्तर पर एक नया आयाम और पहचान दिलाई है। उन्हीं गायकों में एक नाम दलेर मेहंदी का है।

देश के प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी का मूल नाम दलेर सिंह है, जिनका जन्म 18 अगस्त 1967 को बिहार की राजधानी पटना में एक संगीतज्ञ परिवार में हुआ था। दलेर के पिता अजमेर सिंह चंदन एक बेहतरीन शास्त्रीय गायक थे और उनकी माता बलबीर कौर एक राज्य-स्तरीय पहलवान थीं। दलेर कुल पांच भाई-बहन हैं। उनके छोटे भाई मीका सिंह भी देश के एक जाने-माने और लोकप्रिय गायक हैं।

शुरू से ही परिवार में संगीत का माहौल होने के कारण दलेर को बचपन से ही गायकी में रुचि थी। उन्होंने छोटी उम्र से ही शास्त्रीय संगीत और गुरबानी का अभ्यास शुरू कर दिया था। दलेर मेहंदी के नाम के पीछे भी एक कहानी छिपी है।

दरअसल, उनके माता-पिता ने उनका नाम एक फिल्म के डकैत के किरदार 'डाकू दलेर सिंह' से प्रेरित होकर रखा था, लेकिन जब दलेर संगीत की दुनिया में आए, तब वह प्रसिद्ध संगीतकार परवेज मेहंदी की गायकी से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने अपने नाम के साथ 'मेहंदी' उपनाम जोड़ लिया।

दलेर मेहंदी यूं तो बेहद कम उम्र से ही गायकी में सक्रिय रहे, लेकिन उनके करियर में टर्निंग पॉइंट वर्ष 1995 में आया, जब उनका पहला पॉप एल्बम 'बोलो ता रा रा...' रिलीज हुआ। उनका यह एल्बम ब्लॉकबस्टर साबित हुआ। इसने दलेर मेहंदी को देश से लेकर विदेशों तक पहचान दिलाई।

'बोलो ता रा रा' के अलावा, दलेर ने अन्य कई सुपरहिट फिल्मों में गाने गाए, जिनमें 'तुनक तुनक तुन', 'हो जाएगी बल्ले बल्ले', 'ढोल बाजे', 'रंग दे बसंती', 'जीयो रे बाहुबली', 'कुड़ियां शहर दियां', 'जोर का झटका', आदि शामिल हैं। इन्होंने इन गानों के जरिए भांगड़ा संगीत को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाया। आज भी दलेर मेहंदी के ये गाने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देते हैं और हर उम्र के लोगों की पसंदीदा हैं।

दलेर मेहंदी के निजी जीवन की बात करें तो उनकी पत्नी का नाम तरणप्रीत कौर है। दोनों के चार बच्चे हैं। उनकी बेटी अजीत कौर मेहंदी की शादी प्रसिद्ध पंजाबी गायक हंसराज हंस के बेटे नवराज हंस से हुई है।

 

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X