Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• खरड़ में पुलिस पार्टी से हाथापाई, ASI पर किया डंडे से हमला... 2 गिरफ्तार • विपक्ष को 'लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ' अभियान से मुंहतोड़ जवाब देगी BJP, नायब सरकार के 2 साल पूरे होने पर बोलीं डॉ. अर्चना गुप्ता • हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: साल 2014 की नीतियों के तहत नियमित हुए कर्मचारियों का डेटा तलब, जानिए क्या है वजह • हरियाणा में सिंगापुर-स्वीडन से 9,500 करोड़ के निवेश पर सहमति, CM बोले- 5 जिलों में बनेंगे ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, खुलेंगे हजारों रोजगार के रास्ते • ​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम • Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना • जालंधर में 14 नवंबर से 22 नवंबर, 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी • उपायुक्त कोमल मित्तल की किसानों से अपील—मंडियों में सूखा धान लाएं, पराली जलाने से करें परहेज • पंजाब की स्वच्छ वायु पहलें राष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं की सूची में शामिल • रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम

राष्ट्रीय

पीपीपी के आधार पर भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार करीब 20 ट्रिलियन डॉलर : पीयूष गोयल

Updated on Friday, September 25, 2026 15:55 PM IST

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा है कि क्रय शक्ति समता (पीपीपी) के आधार पर भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार करीब 20 ट्रिलियन डॉलर है और इस आधार पर भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि भारत 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है।

पीएएफआई के वार्षिक फोरम में बोले गोयल
राष्ट्रीय राजधानी में 13वें ‘पीएएफआई एनुअल फोरम 2026’ में बोलते हुए गोयल ने कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर व्यापार और आर्थिक साझेदारी के लिए एक ऐसी अर्थव्यवस्था के रूप में बातचीत कर रहा है, जिसके 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पीपीपी और बाजार विनिमय दरों के आधार पर अर्थव्यवस्था के आकार में अंतर है और भारत के आगे बढ़ने के साथ यह अंतर कम होगा।

वैश्विक बाजारों से जुड़ाव बढ़ाने पर जोर
गोयल ने कहा कि व्यापार वार्ताओं को लेकर भारत का दृष्टिकोण देश की बदलती आर्थिक स्थिति और वैश्विक बाजारों के साथ जुड़ाव मजबूत करने के लक्ष्य को दर्शाता है। उन्होंने वस्तुओं और सेवाओं के साथ पर्यटकों, छात्रों और अन्य लोगों के सुगम आवागमन के लिए व्यापक आर्थिक साझेदारी की संभावनाओं पर जोर दिया।

कई देशों और समूहों के साथ व्यापार वार्ता
उन्होंने बताया कि भारत की चल रही व्यापार वार्ताओं में कनाडा, चिली, पेरू, सदर्न अफ्रीकन कस्टम्स यूनियन (एसएसीयू), मेक्सिको, मालदीव, यूरेशिया, मध्य एशिया, रूस, गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (जीसीसी) और इजराइल के साथ बातचीत शामिल है। इन प्रयासों का उद्देश्य वैश्विक वैल्यू चेन और सप्लाई चेन में भारत की भागीदारी के अवसर बढ़ाना तथा वस्तुओं और सेवाओं के आवागमन को आसान बनाना है।

पांच साल में सेमीकंडक्टर की मांग 150 अरब डॉलर से अधिक होने का अनुमान
गोयल ने कहा कि अगले पांच वर्षों में भारत में सेमीकंडक्टर की सालाना मांग 150 अरब डॉलर से अधिक होने की उम्मीद है। उन्होंने चिप निर्माण, डिजाइन, पैकेजिंग और टेस्टिंग से जुड़े घरेलू इकोसिस्टम को विकसित करने की जरूरत पर भी जोर दिया।

एआई और डीप-टेक पर बढ़ रहा फोकस
मंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में क्षमताएं विकसित करने की आवश्यकता बताई। इसमें बड़े लैंग्वेज मॉडल और एजेंटिक मॉडल जैसी तकनीकें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अब ध्यान इनोवेशन को बढ़ावा देने और भारतीय स्टार्टअप्स को डीप-टेक इकोसिस्टम में आगे बढ़ाने पर है।

स्टार्टअप इकोसिस्टम और अंतरिक्ष क्षेत्र का किया जिक्र
गोयल ने भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम की वृद्धि का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत 120 से अधिक यूनिकॉर्न के साथ दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बनकर उभरा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत निजी क्षेत्र द्वारा रॉकेट को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित करने वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया है।

युवाओं की भूमिका पर जताया भरोसा
गोयल ने कहा कि भारत की युवा आबादी वैश्विक घटनाक्रमों और अवसरों को लेकर तेजी से जागरूक हो रही है। उन्होंने युवाओं की अपने भविष्य के बारे में सही फैसले लेने की क्षमता पर भरोसा जताया और कहा कि भारत के आर्थिक एवं तकनीकी विकास में युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Have something to say? Post your comment
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

: प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

: गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

: लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

: विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

X