Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी • गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल • भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत • सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

राष्ट्रीय

भारत के खिलाफ आतंकवाद को हवा देने वाले देश से बातचीत की गुंजाइश खत्म : राजनाथ सिंह

Updated on Sunday, September 27, 2026 16:33 PM IST

नई दिल्ली : हमारी नीति बहुत स्पष्ट है। भारत शांति का पक्षधर है, लेकिन अपनी सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा। यह बात रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि भारत बातचीत में विश्वास रखता है। लेकिन यदि कोई देश भारत के खिलाफ आतंकवाद को हवा देगा तो बातचीत की गुंजाइश ही खत्म हो जाती है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत सहयोग चाहता है, लेकिन राष्ट्रीय हित की कीमत पर नहीं। भारत वैश्विक स्थिरता चाहता है, लेकिन अपनी रणनीतिक स्वायत्तता छोड़कर नहीं। उन्होंने बताया कि अभी शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कहा है कि जो देश आतंकवाद को अपनी नीति का साधन बनाते हैं, आतंकियों को पनाह और समर्थन देते हैं, उन्हें कड़ा संदेश देना होगा कि आतंकवाद किसी के लिए रणनीतिक संपत्ति नहीं हो सकता। जब तक हमारा पड़ोसी देश आतंकवाद की राज्य नीति पर कायम रहेगा, भारत भी आतंकवाद के खिलाफ हर तरह की कार्रवाई के लिए पूरी तरह स्वतंत्र है।

रक्षामंत्री ने कहा कि भारत दुनिया के साथ सम्मानजनक संबंध चाहता है। संवाद के रास्ते से हर समस्या का समाधान चाहता है। सभी के लिए साझी समृद्धि चाहता है। हम सामूहिक सुरक्षा के मूल्य में विश्वास रखते हैं। रक्षामंत्री ने कहा, “मैं एक बात बिल्कुल स्पष्ट करना चाहता हूं। भारत शांति में विश्वास करता है। भारत युद्ध नहीं चाहता। भारत किसी देश की जमीन पर कब्जा नहीं चाहता। भारत किसी देश को धमकाना नहीं चाहता। लेकिन, शांति और कमजोरी में अंतर होता है। भारत शांति चाहता है। लेकिन भारत अपनी सुरक्षा के साथ समझौता नहीं करेगा।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को केवल आत्मनिर्भर बनने का लक्ष्य नहीं दिया। उन्होंने भारत को अपने सामर्थ्य पर विश्वास करना सिखाया है। यह बदलाव रक्षा क्षेत्र तक सीमित नहीं है। आज डीआरडीओ केवल रक्षा अनुसंधान और विकास करने वाला संस्थान नहीं है। वह उद्योगों, विश्वविद्यालयों, नए उद्यमों और वैज्ञानिकों को जोड़ने वाला राष्ट्रीय नवाचार मंच बन चुका है। रक्षामंत्री का कहना है, हमारा एकदम स्पष्ट लक्ष्य है कि हमारे नए उद्यमों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के हाथों को मजबूती दी जाए। इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने 2400 करोड़ रुपए से अधिक की खरीदारी नए उद्यमों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों से करने की मंजूरी दी है। 1500 करोड़ रुपए से अधिक के परियोजनाओं को नई तकनीक के विकास के लिए स्वीकृत किया गया है।

राजनाथ सिंह ने कहा, "आज भारत के युवा एआई पर काम कर रहे हैं, मानव रहित विमान बना रहे हैं, रोबोटिकी पर काम कर रहे हैं, क्वांटम तकनीकों को विकसित कर रहे हैं, और साइबर सुरक्षा के समाधान बना रहे हैं। स्वायत्त प्रणालियों पर काम कर रहे हैं। यानी भारत का युवा अब केवल भविष्य की नौकरी के लिए तैयार नहीं हो रहा। वह भारत के भविष्य के युद्ध के लिए तकनीक तैयार कर रहा है। उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु के रक्षा औद्योगिक गलियारों में अब तक करीब 70,000 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव आए हैं। लगभग 10,000 करोड़ रुपए का निवेश हो चुका है। आज भारतीय रक्षा उत्पाद दुनिया के 100 से अधिक देशों तक पहुंच रहे हैं। इन देशों में एशिया और अफ्रीका के साथ-साथ लैटिन अमेरिका और यूरोप के देश भी शामिल हैं। सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में हम पूरी आपूर्ति श्रृंखला को भारत में ही विकसित करने पर काम कर रहे हैं। इसी तरह महत्वपूर्ण खनिजों में आयात पर निर्भरता कम करने के लिए राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन शुरू किया गया है।''

उन्होंने कहा कि हमारे उदय का उद्देश्य किसी दूसरे देश को पीछे छोड़ने या मौजूदा व्यवस्था को तोड़ने के लिए नहीं है। बल्कि सामूहिक और समावेशी विकास है। हमारा लक्ष्य है बिना विघटन के विकास, बिना किसी संघर्ष के सकारात्मक बदलाव। वहीं देश की सुरक्षा पर उन्होंने कहा कि सुरक्षा केवल सीमा पर तैनात हमारे सैनिकों की ही जिम्मेदारी नहीं है। यह हम सभी का सामूहिक दायित्व भी है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि धर्म, जाति, पंथ, मजहब, भाषा, क्षेत्र या अन्य किसी आधार पर समाज में वैमनस्य न हो। नागरिकों में आपसी विश्वास हो। और सभी राष्ट्रहित को व्यक्तिगत तथा संकीर्ण हितों से ऊपर रखें।

उन्होंने बताया कि भारत ग्लोबल साउथ के हितों को वैश्विक दक्षिण शिखर सम्मेलनों जैसे मंचों के माध्यम से आगे बढ़ा रहा है। आवश्यकता के समय, ग्लोबल साउथ के देशों के साथ खड़ा होना और उन्हें हर संभव सहायता एवं सहयोग देना, भारत की ग्लोबल साउथ के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

Have something to say? Post your comment
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

: प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

: गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

: लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

: विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

X