Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• रूसी तेल खरीद में राहत का रूस ने क‍िया स्‍वागत, अमेरिकी फैसले को बताया ऐतिहासिक कदम • G20 बैठक में शाम‍िल होना चाहता है रूस, पुतिन का स्वागत करूंगा : राष्ट्रपति ट्रंप • केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना • लंदन में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के समर्थन में निकाली रैली, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी- मोदी’ और ‘जय श्री राम’ नारे लगाए • राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर प्रतिबंधों से जुड़े कानून के अमल पर रोक लगाई • प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं • रूल ऑफ माफिया से मुक्त हुआ यूपी, अब रूल ऑफ लॉ का राज: मुख्यमंत्री योगी • गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल • भारत से नेपाल चाहता है 'बड़ी मदद', पीएम बालेन शाह के प्रस्तावित दौरे से पहले मिले संकेत • सरकार ने चीनी से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर लगाई रोक, कमजोर मानसून से उत्पादन प्रभावित

राष्ट्रीय

भगत सिंह युवाओं के लिए प्रेरणापुंज, पीएम मोदी और लोकसभा स्पीकर समेत कई नेताओं ने किया नमन

Updated on Monday, September 28, 2026 13:15 PM IST

देश के महान क्रांतिकारी और अमर बलिदानी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर आज पूरे देश ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला समेत केंद्र सरकार के कई मंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को याद किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “शहीद भगत सिंह को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। अपने अदम्य साहस और शौर्य से उन्होंने आजादी के आंदोलन को नई धार दी। राष्ट्र के सम्मान के लिए सर्वस्व न्योछावर करने का उनका जज्बा भारत के नौजवानों की हिम्मत और हौसले का प्रतीक है।”

पीएम मोदी ने एक वीडियो संदेश भी जारी किया। उन्होंने कहा, “अमर शहीद भगत सिंह हर भारतवासी विशेषकर युवाओं के लिए एक प्रेरणापुंज हैं। निर्भीकता उनके स्वभाव में कूट-कूटकर भरी थी। देश के लिए फांसी के फंदे पर झूलने से पहले भगत सिंह ने अंग्रेजों को पत्र भी लिखा। उन्होंने कहा था कि आप मुझसे और मेरे साथियों से युद्ध बंदी जैसा व्यवहार करें। इसलिए हमारी जान फांसी से नहीं, बल्कि सीधा गोली मारकर ली जाए। यह उनके अदम्य साहस का प्रमाण है। वे लोगों की पीड़ा के प्रति भी बहुत संवेदनशील थे और उनकी मदद को हमेशा आगे रहते थे। मैं शहीद भगत सिंह को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने अपने पोस्ट में लिखा, “क्रांति, विचार और अदम्य राष्ट्रप्रेम के अमर प्रतीक शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। शहीद भगत सिंह का नाम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के इतिहास में युवा चेतना, वैचारिक साहस और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष के प्रतीक के रूप में अमर है। बहुत कम आयु में उन्होंने अपने जीवन का उद्देश्य देश की स्वतंत्रता और समाज के व्यापक परिवर्तन को बनाया। उनका संघर्ष केवल विदेशी शासन से मुक्ति तक सीमित नहीं था; बल्कि वे एक ऐसे भारत का सपना देखते थे, जहां शोषण, असमानता और अन्याय के लिए कोई स्थान न हो।”

उन्होंने आगे लिखा, “अल्पायु में उनका सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास की उन अमर गाथाओं में शामिल है, जिन्हें देश सदैव श्रद्धा और सम्मान के साथ स्मरण करता रहेगा। आज उनकी जयंती पर हम भगत सिंह के साहस, विचारों, अध्ययनशीलता और बलिदान को नमन करते हैं।” केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, “मां भारती के वीर सपूत शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन।”

भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा, “महान क्रांतिकारी, शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। युवावस्था में ही उन्होंने अपने अदम्य साहस से स्वतंत्रता संग्राम को नई ऊर्जा दी। मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए उनका साहस, देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।” भाजपा सांसद संजय सेठ ने कहा, “भारत स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी, शहीद भगत सिंह की जयंती पर शत्-शत् नमन। देश की स्वतंत्रता और अस्मिता की रक्षार्थ उनका सर्वोच्च बलिदान युगों-युगों तक क्रांति की प्रखर ध्वनि रहेगी।”

भाजपा नेता संबित पात्रा ने लिखा, “महान स्वाधीनता सेनानी, आजादी के आंदोलन में असंख्य युवाओं के प्रेरणा स्रोत, अमर बलिदानी सरदार भगत सिंह को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन। भगत सिंह अनंतकाल तक हर देश प्रेमी के लिए त्याग और समर्पण की प्रेरणा बने रहेंगे।” भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने लिखा, “मां भारती के अमर सपूत शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर कोटि-कोटी नमन। मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले भगत सिंह का त्याग और बलिदान मां भारती के इतिहास में सदैव स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा। मेरा रंग दे बसंती चोला…”

Have something to say? Post your comment
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

: प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

: गुजरात के भरूच की फार्मा कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट होने से 5 कर्मचारियों की मौ*त, 6 घायल

लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

: लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

: विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

X