Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• वर्ल्ड कप 2027 के लिए बुमराह की यह कैसी तैयारी? 2023 के बाद खेले हैं सिर्फ दो वनडे मैच • भारत बनाम वेस्टइंडीज: पांचवें टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए बेंगलुरु में कैसा रहेगा मौसम का हाल • लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर • फेक सर्वे के जरिए बसपा को कमजोर दिखाने की साजिश, विरोधियों के दुष्प्रचार से सावधान रहें : मायावती • 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग • 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो • दिल्ली कैपिटल्स की आधिकारिक घोषणा, श्रीलंकाई दिग्गज चामिंडा वास को बनाया तेज गेंदबाजी कोच • एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो

राष्ट्रीय

ओडिशा में बाढ़ प्रभावित एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, महानदी उफान पर

Updated on Tuesday, September 29, 2026 15:39 PM IST

ओडिशा सरकार ने विभिन्न जिलों में फिर से बाढ़ के प्रकोप के बीच पिछले चार दिन में लगभग 1.4 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि सरकार ने 7,834 गांवों और 1,360 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत निचले इलाकों से 1.4 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इसके अलावा, 38 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के 219 वार्ड भी प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि हीराकुंड बांध से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद घनी आबादी वाले तटीय जिलों से होकर बहने वाली महानदी में भी ‘‘मामूली बाढ़’’ की स्थिति पैदा हो गई।

जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता दिलीप कुमार राउत ने बताया कि महानदी में ‘‘मामूली बाढ़’’ की स्थिति तब बनी जब कटक के पास मुंडाली गेज स्टेशन पर लगभग आठ लाख क्यूसेक पानी का बहाव दर्ज किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘महानदी में मुंडाली पर 10 लाख क्यूसेक से अधिक पानी के बहाव को बड़ी बाढ़ माना जाता है।’’

राउत ने कहा कि कटक, खुर्दा, पुरी, जगतसिंहपुर और केंद्रपाड़ा के जिला प्रशासन को सतर्क रहने के लिए कहा गया है क्योंकि पानी के बढ़ते स्तर के कारण महानदी डेल्टा क्षेत्र के कई गांवों के जलमग्न होने की आशंका है।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी जिलों बालासोर, भद्रक, जाजपुर और मयूरभंज में लाखों लोग पहले से ही बाढ़ की चपेट में हैं। इन जिलों में स्वर्णरेखा, बुधबलंग, जलका, बैतरणी, सालंदी और उनकी सहायक नदियों में आई बाढ़ के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। मंत्री ने कहा कि सरकार को उम्मीद है कि अगले 24 घंटों में हालात बेहतर हो जाएंगे क्योंकि कई नदियों में पानी का स्तर कम होने लगा है।

सबसे अधिक प्रभावित बालासोर जिले के बारे में जिलाधिकारी सूर्यवंशी मयूर विकास ने कहा, ‘‘सुवर्णरेखा, बुधबलंग और जलका नदियों में आई बाढ़ से 11 ब्लॉक के 3.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। भोगराई, जलेश्वर, बालियापाल, बालासोर, रेमुना, नीलगिरि और सोरा ब्लॉक से 67,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।’’

राउत ने कहा कि स्वर्णरेखा समेत उत्तरी ओडिशा की नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। उन्होंने कहा कि हीराकुंड बांध के 30 स्लुइस गेटों से बाढ़ का पानी छोड़ा जा रहा है। पुजारी ने बताया कि प्रभावित इलाकों में कुल 64 प्रतिक्रिया दल तैनात किए गए हैं।

Have something to say? Post your comment
लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

: लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज; हालत स्थिर

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

: विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

भारत-रूस संयुक्त अभ्यास ‘इंद्र 2026’ का हार्बर चरण शुरू, योजना सम्मेलन में बनी समुद्री चरण की रूपरेखा

: भारत-रूस संयुक्त अभ्यास ‘इंद्र 2026’ का हार्बर चरण शुरू, योजना सम्मेलन में बनी समुद्री चरण की रूपरेखा

पीएम मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी

: पीएम मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी

नवरात्रि के छठे दिन पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, मां कात्यायनी को किया नमन

: नवरात्रि के छठे दिन पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, मां कात्यायनी को किया नमन

X