Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

राष्ट्रीय

भोपाल में गौपालक सम्मेलन को संबोधित करेंगे अमित शाह, डेयरी क्षेत्र की कई परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

Updated on Saturday, October 03, 2026 13:21 PM IST

नई दिल्ली(एजेंसी): केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज (3 अक्टूबर 2026) मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित दशहरा मैदान में आयोजित गौपालक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान वे न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे। सम्मेलन के दौरान डेयरी और सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी कई परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करने के साथ पशुपालकों, दुग्ध सहकारी समितियों और गौशालाओं से जुड़े हितलाभों का वितरण भी किया जाएगा।

न्याय संहिता पर प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

कार्यक्रम की शुरुआत अमित शाह द्वारा न्याय संहिता पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के उद्घाटन से होगी। इसके बाद वे नवीन न्यायिक संहिता के क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश पुलिस की उपलब्धियों से संबंधित प्रदर्शनी खंडों का अवलोकन करेंगे।

नगर वन विकास के लिए होगा एमओयू

कार्यक्रम में ‘मोरवन प्रोजेक्ट’ के तहत भोपाल में नगर वन विकसित करने के लिए KRIBHCO और मध्य प्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) का आदान-प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही अमित शाह डेयरी और सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे।

उज्जैन में 255 करोड़ के डेयरी प्लांट का भूमिपूजन

अमित शाह उज्जैन में ₹255 करोड़ की लागत से स्थापित किए जाने वाले 3 लाख लीटर प्रतिदिन क्षमता के दुग्ध प्रोसेसिंग प्लांट का डिजिटल माध्यम से भूमिपूजन करेंगे। इस परियोजना से क्षेत्र में दूध के प्रसंस्करण की क्षमता बढ़ाने और डेयरी क्षेत्र से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

भोपाल में प्रोडक्ट डेयरी प्लांट का लोकार्पण

भोपाल में ₹16.5 करोड़ की लागत से तैयार 40 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले प्रोडक्ट डेयरी प्लांट का लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा ₹12.42 करोड़ की लागत से तैयार अत्याधुनिक राज्य स्तरीय केंद्रीय प्रयोगशाला का भी उद्घाटन होगा।

शिवपुरी में मिनी डेयरी प्लांट का सुदृढ़ीकरण

शिवपुरी में ₹6.5 करोड़ की लागत से मिनी डेयरी प्लांट के सुदृढ़ीकरण कार्य का डिजिटल माध्यम से लोकार्पण किया जाएगा। इन परियोजनाओं को मध्य प्रदेश में दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता और डेयरी क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के तौर पर देखा जा रहा है।

दुग्ध संघ के सदस्यों को सिंगल क्लिक से बोनस

कार्यक्रम के दौरान भोपाल और इंदौर दुग्ध संघ के सदस्यों को सिंगल क्लिक के माध्यम से बोनस वितरित किया जाएगा। साथ ही गौशालाओं को सहायता राशि भी प्रदान की जाएगी। दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्यों को कुल ₹15.10 करोड़ के लाभांश का वितरण किया जाएगा।

गौपालक दीदियों का होगा सम्मान

गौपालक सम्मेलन में महिला पशुपालकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए ‘गौपालक दीदियों’ को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के तहत दो स्वीकृति पत्र भी वितरित किए जाएंगे।

सहकारिता और डेयरी क्षेत्र को सशक्त बनाने पर जोर

कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन के तहत सहकारी संस्थाओं, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों को मजबूत करने की पहल के रूप में प्रस्तुत किया गया है। डेयरी सहकारिता के माध्यम से पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों और महिला सदस्यों की आय तथा आर्थिक भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

: विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

भारत-रूस संयुक्त अभ्यास ‘इंद्र 2026’ का हार्बर चरण शुरू, योजना सम्मेलन में बनी समुद्री चरण की रूपरेखा

: भारत-रूस संयुक्त अभ्यास ‘इंद्र 2026’ का हार्बर चरण शुरू, योजना सम्मेलन में बनी समुद्री चरण की रूपरेखा

पीएम मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी

: पीएम मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी

नवरात्रि के छठे दिन पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, मां कात्यायनी को किया नमन

: नवरात्रि के छठे दिन पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, मां कात्यायनी को किया नमन

पीएम मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ की 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

: पीएम मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ की 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

X