Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

राष्ट्रीय

सोनिया गांधी की आंखों में बाटला हाउस एनकाउंटर के आरोपियों के लिए थे आंसू, कैप्टन स्मित के लिए करुणा का भाव नहीं : सुधांशु त्रिवेदी

Updated on Sunday, October 04, 2026 15:08 PM IST

नई दिल्ली(एजेंसी) : राज्यसभा सदस्य और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने एक फ्लाइट में कैप्टन स्मित मच्छार के साहस की तारीफ की और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधा।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, "कैप्टन स्मित मच्छार ने फ्लाइट में अपने अदम्य साहस का परिचय दिया है। उनके इस कार्य से सारा देश गौरवान्वित है। पीएम मोदी उनसे बात कर चुके हैं। इजरायल और अमेरिका के राष्ट्रपति उनकी प्रशंसा कर चुके हैं।"

उन्होंने कहा कि आज मीडिया में यह भी खबर आई है कि आरोपी पायलट इमाम अल हमामी का अल-कायदा ने तारीफ करते हुए समर्थन किया है। इसी को लेकर सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "इस पर कांग्रेस की ओर से एक भी शब्द, एक भी पोस्ट और एक भी प्रेस वक्तव्य कैप्टन स्मित के लिए न आना यह सवाल खड़ा करता है कि सोनिया गांधी की आंखों में बाटला हाउस एनकाउंटर के आरोपियों के लिए आंसू थे, उनकी आंखों में करुणा का एक भी भाव कैप्टन स्मित मच्छार के लिए दिखाई नहीं दे रहा है।"

उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा, "वो बिगड़ैल शहजादा, जो गाजा पर गमजदा था, जो 'एक्स' से लेकर कांग्रेस वर्किंग कमेटी के प्रस्तावों और अखबारों में आर्टिकल लिखे जा रहे थे, लगता है वो अपने वोटबैंक से इतने खौफजदा हो गए हैं कि उनके मुंह से एक शब्द नहीं निकला। पूरे देश को कांग्रेस के सर्वोच्च नेतृत्व के इस आचरण को देखना चाहिए।"

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "आज हम सीधे कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहते हैं कि आखिर क्यों उन लोगों के मुंह से कैप्टन स्मित मच्छार के लिए एक भी शब्द नहीं निकल रहा, जिन्होंने जाकिर नाइक को शांति का मसीहा कहा, अफजल गुरु को हालात का शिकार बताया, बुरहान वानी को भटका हुआ नौजवान कहा, याकूब मेमन की फांसी को न्यायिक हत्या कहा और बाटला हाउस एनकाउंटर पर आंसू बहाए।"

उन्होंने कहा कि कैप्टन स्मित ने ऐसी वीरता दिखाई और इतने लोगों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली लेकिन उनके लिए कांग्रेस के मुंह से एक शब्द नहीं आ रहा। हम इस पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से सीधा जवाब मांगते हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, "देश यह भी महसूस कर रहा है कि अगर वोट बैंक की राजनीति इस मानसिकता के हिसाब से चलेगी, तो यह इस देश की विमान को किस हद तक और कहां ले जाकर क्रैश करेगी? आज पूरे देश के सामने यह सोचने और चिंतन करने का विषय है।"

वहीं, उन्होंने कहा, "जैसा कि आप सबने देखा, शांति और अहिंसा के प्रतीक महात्मा गांधी की जयंती पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने नई नियुक्तियां कीं और अहम बात यह है कि गांधी जयंती के शुभ अवसर पर उन्होंने इमरान मसूद को यूपी कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनका आचरण और रिकॉर्ड क्या रहा होगा। और जब उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान पीएम मोदी को "बोटी-बोटी" करने वाला शर्मनाक बयान दिया था, तब वह कांग्रेस में नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी में थे।"

सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "मुझे जो कहना है वह यह है कि लगातार हार की हताशा में गर्दन तक डूबे हुए मल्लिकार्जुन खड़गे, जो इतने वरिष्ठ नेता हैं, वह राहुल गांधी की विकृत मानसिकता को क्यों अपनाना चाहते हैं?"

उन्होंने कहा, "पूरी विनम्रता के साथ मैं मल्लिकार्जुन खड़गे से पूछना चाहता हूं कि जब आपका चुनाव हुआ था, तब एक नहीं बल्कि कई कांग्रेस नेताओं ने कम से कम इलेक्टोरल कॉलेज की लिस्ट, यानी कम से कम चुनावी बोर्ड की लिस्ट देने के लिए कहा था लेकिन कांग्रेस ने वह लिस्ट नहीं दी। तो पहला सवाल यह उठता है कि अध्यक्ष पद के लिए आपका चुनाव ही अवैध है। दूसरा दृश्य याद कीजिए जब प्रियंका गांधी या राहुल गांधी का नामांकन हुआ था। सबको वह वीडियो याद होगा जहां परिवार के अन्य सदस्य नामांकन कक्ष के अंदर बैठे थे लेकिन मल्लिकार्जुन खड़गे को अंदर घुसने भी नहीं दिया जा रहा था क्योंकि माना जा रहा था कि अगर वह अंदर आएंगे तो यह अवैध हो जाएगा।"

 

Have something to say? Post your comment
विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

: विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

भारत-रूस संयुक्त अभ्यास ‘इंद्र 2026’ का हार्बर चरण शुरू, योजना सम्मेलन में बनी समुद्री चरण की रूपरेखा

: भारत-रूस संयुक्त अभ्यास ‘इंद्र 2026’ का हार्बर चरण शुरू, योजना सम्मेलन में बनी समुद्री चरण की रूपरेखा

पीएम मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी

: पीएम मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी

नवरात्रि के छठे दिन पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, मां कात्यायनी को किया नमन

: नवरात्रि के छठे दिन पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, मां कात्यायनी को किया नमन

पीएम मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ की 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

: पीएम मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ की 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

X