Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

राष्ट्रीय

मोकामा में गंगा पर नया डबल लाइन रेल पुल परिचालन के लिए तैयार, उत्तर-दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

Updated on Monday, October 05, 2026 12:31 PM IST

बिहार(एजेंसी) : बिहार के मोकामा में गंगा नदी पर मौजूदा राजेंद्र पुल के समानांतर बनाए गए नए डबल लाइन रेल पुल का रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वी सर्किल, कोलकाता गुरु प्रकाश ने निरीक्षण पूरा कर लिया है। रेल संरक्षा आयुक्त से प्राधिकार मिलते ही नवनिर्मित पुल से ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जा सकेगा। रेल संरक्षा आयुक्त ने 3 और 4 अक्टूबर को माल एवं यात्री परिवहन के लिए निर्मित नए राजेंद्र पुल-हाथीदह अप रेल पुल के साथ दोहरीकरण और विद्युतीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान राजेंद्र पुल, हाथीदह अप, रामपुर डुमरा और टाल स्टेशनों से संबंधित कार्यों का भी जायजा लिया गया। नए पुल के निर्माण से इस महत्वपूर्ण रेल मार्ग पर ट्रेनों के परिचालन की क्षमता बढ़ने और यातायात को अधिक सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

रेलवे के मुताबिक, मोकामा में गंगा नदी पर नए रेल पुल के चालू होने से उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने के लिए एक अतिरिक्त रेल मार्ग उपलब्ध हो गया है। इससे ट्रेनों के परिचालन में सुविधा होगी और रेल कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। नए रेल पुल के निर्माण पर करीब 2,400 करोड़ रुपए की लागत आई है। इसे मौजूदा राजेंद्र पुल के समानांतर पटना की ओर करीब 50 मीटर की दूरी पर बनाया गया है। नए पुल पर दोहरी रेल लाइन बिछाई गई है।

पूरी परियोजना करीब 15.5 किलोमीटर लंबी है, जिसमें गंगा नदी पर 1.9 किलोमीटर लंबा मुख्य पुल शामिल है। मुख्य पुल पर 17 स्टील स्पैन बनाए गए हैं। इसके अलावा परियोजना के तहत 3.6 किलोमीटर के रेल वायडक्ट, आठ छोटे पुल, दो रोड ओवरब्रिज और तीन रेल ओवर रेल का निर्माण किया गया है। रेलवे के अनुसार, नए पुल की योजना इस तरह तैयार की गई है कि पुराने पुल के एप्रोच में कम से कम बदलाव करना पड़े। नए पुल के दोनों छोर पहले से मौजूद स्टेशनों से जुड़े हैं। इनमें उत्तर की ओर हाथीदह, टाल और रामपुर डुमरा तथा दक्षिण की ओर राजेंद्र पुल और बरौनी स्टेशन शामिल हैं।

नए डबल लाइन पुल से परिचालन शुरू होने के बाद भी पुराने राजेंद्र सेतु से ट्रेनों की आवाजाही जारी रहेगी। इससे इस रूट पर कुल तीन रेल लाइनों की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। रेलवे का कहना है कि इस परियोजना से उत्तर और दक्षिण बिहार के साथ देश के पूर्वोत्तर क्षेत्रों के बीच रेल संपर्क को मजबूती मिलेगी। यात्री और मालगाड़ियों के परिचालन में सुधार होने के साथ रेलवे ट्रैफिक में लगभग 2.5 गुना वृद्धि होने का अनुमान है। नए पुल से माल ढुलाई में लगने वाले समय और लागत में भी कमी आने की उम्मीद है। इससे व्यापार के साथ आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही को फायदा मिलेगा और क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी एवं आर्थिक गतिविधियों के लिए नई संभावनाएं पैदा होंगी।

Have something to say? Post your comment
विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

: विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

भारत-रूस संयुक्त अभ्यास ‘इंद्र 2026’ का हार्बर चरण शुरू, योजना सम्मेलन में बनी समुद्री चरण की रूपरेखा

: भारत-रूस संयुक्त अभ्यास ‘इंद्र 2026’ का हार्बर चरण शुरू, योजना सम्मेलन में बनी समुद्री चरण की रूपरेखा

पीएम मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी

: पीएम मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी

नवरात्रि के छठे दिन पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, मां कात्यायनी को किया नमन

: नवरात्रि के छठे दिन पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, मां कात्यायनी को किया नमन

पीएम मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ की 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

: पीएम मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ की 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

X