Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

राष्ट्रीय

RAF के स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने जवानों और उनके परिजनों को दी बधाई

Updated on Wednesday, October 07, 2026 13:15 PM IST

नई दिल्ली(एजेंसी) : रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने आरएएफ जवानों को बधाई दी है।

गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में कहा, “रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के कर्मियों को उनके स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई। तेजी से कार्रवाई और पेशेवर कामकाज के लिए जानी जाने वाली आरएएफ ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, लोगों की सुरक्षा और सम्मान की रक्षा करने तथा हमारे संस्थानों की गरिमा को सुरक्षित रखने में कई अहम उपलब्धियां हासिल की हैं। उन शहीदों को नमन जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी।”

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया, “देश की आंतरिक सुरक्षा और शांति-व्यवस्था के संवाहक ‘रैपिड एक्शन फोर्स’ (आरएएफ) के स्थापना दिवस की सभी वीर जवानों एवं उनके परिजनों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! राष्ट्र सेवा, अनुशासन और आपात स्थिति में आपकी त्वरित मुस्तैदी पर पूरे देश को गर्व है।”

वहीं, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, “राष्ट्र सेवा, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सदैव तत्पर रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के सभी वीर जवानों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। देश की आंतरिक सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने में आप सभी जवानों का समर्पण और साहस प्रेरणादायी है। राष्ट्रसेवा के प्रति आपकी प्रतिबद्धता को नमन।”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, “रैपिड एक्शन फोर्स के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आरएएफ के जवानों का साहस, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा राष्ट्र की सेवा में सदैव प्रेरणादायी है। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में उनका योगदान सराहनीय है।”

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक्स पर लिखा, “रैपिड एक्शन फोर्स के स्थापना दिवस पर राष्ट्र की सुरक्षा में पूर्ण सेवाभाव के साथ समर्पित आरएएफ के वीर जवानों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। आपात स्थिति में आपके धैर्य, साहस, वीरता और कर्तव्यनिष्ठा पर देश को गर्व है।”

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने एक्स पोस्ट में कहा, “देश की आंतरिक सुरक्षा एवं शांति-व्यवस्था के प्रहरी रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के सभी वीर जवानों एवं उनके परिजनों को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! विषम परिस्थितियों में संयम, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ देश की सेवा करने वाले रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों का समर्पण सराहनीय है। देश की सेवा में सदैव तत्पर सभी जवानों को नमन!”

Have something to say? Post your comment
CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

भारत-रूस संयुक्त अभ्यास ‘इंद्र 2026’ का हार्बर चरण शुरू, योजना सम्मेलन में बनी समुद्री चरण की रूपरेखा

: भारत-रूस संयुक्त अभ्यास ‘इंद्र 2026’ का हार्बर चरण शुरू, योजना सम्मेलन में बनी समुद्री चरण की रूपरेखा

पीएम मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी

: पीएम मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी

नवरात्रि के छठे दिन पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, मां कात्यायनी को किया नमन

: नवरात्रि के छठे दिन पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, मां कात्यायनी को किया नमन

पीएम मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ की 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

: पीएम मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ की 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

सरकार ने चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक रखने की सीमा 1,000 क्विंटल निर्धारित की, 15 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी

: सरकार ने चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक रखने की सीमा 1,000 क्विंटल निर्धारित की, 15 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी

X