Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

राष्ट्रीय

कितनी भी कठिन परिस्थिति क्यों न आए, कमजोर कड़ी नहीं बनना है : वायुसेना प्रमुख एपी सिंह

Updated on Thursday, October 08, 2026 16:54 PM IST

नई दिल्ली(एजेंसी) : भारतीय वायुसेना अपना 94वां वायुसेना दिवस मना रही है। इस अवसर पर गुरुवार को गाजियाबाद स्थित हिंडन वायुसेना स्टेशन में भव्य परेड आयोजित की गई। समारोह में वायुसेना प्रमुख एपी सिंह, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ, नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन समेत वायु योद्धा और पूर्व वायुसेना प्रमुख शामिल हुए। वायुसेना प्रमुख ने कहा कि यह उनके लिए विशेष रूप से गर्व का अवसर है क्योंकि इसी महीने वह वायुसेना की कमान अपने उत्तराधिकारी को सौंपने जा रहे हैं।

वायुसेना प्रमुख के रूप में सेवा करना उनके लिए सबसे बड़ा सौभाग्य रहा
उन्होंने कहा कि वायुसेना प्रमुख के रूप में सेवा करना उनके लिए सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है। उन्होंने कहा कि हर वायु योद्धा को यह संकल्प लेना चाहिए कि कितनी भी कठिन परिस्थिति क्यों न आए, वह ऐसी कमजोर कड़ी नहीं बनेगा, जिससे वायुसेना रूपी श्रृंखला कमजोर हो या टूट जाए। उन्होंने वायुसेना में ऐसा वातावरण बनाने पर जोर दिया, जहां आपसी सम्मान हो और किसी तरह का पक्षपात या भेदभाव न हो। वायुसेना प्रमुख ने वायु योद्धाओं से संगठन के हित को हमेशा व्यक्तिगत हितों से ऊपर रखने का आह्वान किया।

वायुसेना का प्रत्येक वायु योद्धा संगठन की एक महत्वपूर्ण कड़ी
उन्होंने कहा कि वायुसेना का प्रत्येक वायु योद्धा संगठन की एक महत्वपूर्ण कड़ी है और सभी को अपने कर्तव्यों तथा जिम्मेदारियों पर गर्व होना चाहिए। वायुसेना प्रमुख ने लगातार आत्मचिंतन की जरूरत बताते हुए कहा कि केवल आगे बढ़ना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि सही दिशा में आगे बढ़ना भी जरूरी है। उन्होंने वायु योद्धाओं को याद दिलाया कि किसी भी परिस्थिति में वायुसेना का हित उनके निजी हितों से ऊपर होना चाहिए। उन्होंने ‘स्वयं से पहले सेवा’ के सिद्धांत को वायुसेना के मूल भाव के रूप में रेखांकित किया।

वायु योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी
वायुसेना प्रमुख ने देश की सेवा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वायु योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उनके बलिदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा और उनके मूल्यों को अपनाकर ही उन्हें सच्चा सम्मान दिया जा सकता है। उन्होंने वायुसेना के पूर्व योद्धाओं को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि उनके प्रयास, समर्पण, सोच, मेहनत और दूरदर्शिता ने भारतीय वायुसेना की पहचान और क्षमताओं को आकार दिया है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाली पीढ़ियां वायुसेना को और ऊंचाइयों तक ले जाएंगी।

देश की सुरक्षा वायुसेना का धर्म
वायुसेना प्रमुख ने देशवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा वायुसेना का धर्म है जबकि नागरिकों का प्रेम और सहयोग उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भारतीय वायुसेना की ओर से देशवासियों को उनके निरंतर समर्थन और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि वायुसेना उनके विश्वास पर खरा उतरने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इस अवसर पर उन्होंने वायु योद्धाओं के परिवारों और जीवनसाथियों के योगदान को भी याद किया।

उन्होंने सभी वायु योद्धाओं को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी
उन्होंने कहा कि उनके त्याग, सहयोग और प्रोत्साहन के कारण ही वायुसेना अपने दायित्वों को पूरी क्षमता के साथ निभा पाती है। वायुसेना दिवस पर आयोजित परेड की सराहना करते हुए उन्होंने सभी वायु योद्धाओं को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने परेड कमांडर की विशेष रूप से प्रशंसा की और परेड की चाल, वेशभूषा, अनुशासन और उत्साह को उच्च स्तर का बताया।

वायुसेना प्रमुख ने पश्चिमी वायु कमान, वायु मुख्यालय, हिंडन वायुसेना स्टेशन और आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को भी शानदार आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने राज्य प्रशासन, थलसेना प्रमुख, नौसेना प्रमुख, पूर्व वायुसेना प्रमुखों, मित्र देशों के प्रतिनिधियों व विशिष्ट अतिथियों का भी आभार जताया।

भारतीय वायुसेना को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है
अपने संबोधन के अंत में उन्होंने सभी वायु योद्धाओं से महान राष्ट्र की सेवा के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है और उसके मूल मंत्र ‘नभः स्पृशं दीप्तम्’ के आदर्शों को हमेशा कायम रखना है। इसके साथ ही उन्होंने जय हिंद के उद्घोष के साथ अपना संबोधन समाप्त किया।

Have something to say? Post your comment
विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

: विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष

CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

भारत-रूस संयुक्त अभ्यास ‘इंद्र 2026’ का हार्बर चरण शुरू, योजना सम्मेलन में बनी समुद्री चरण की रूपरेखा

: भारत-रूस संयुक्त अभ्यास ‘इंद्र 2026’ का हार्बर चरण शुरू, योजना सम्मेलन में बनी समुद्री चरण की रूपरेखा

पीएम मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी

: पीएम मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी

नवरात्रि के छठे दिन पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, मां कात्यायनी को किया नमन

: नवरात्रि के छठे दिन पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, मां कात्यायनी को किया नमन

पीएम मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ की 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

: पीएम मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ की 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

X