Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

राष्ट्रीय

‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर ने सामाजिक बुराइयों पर फिल्मों के जरिए प्रहार किया : प्रधानमंत्री मोदी

Updated on Thursday, October 08, 2026 17:08 PM IST

नई दिल्ली(एजेंसी) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जाने-माने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गुरुवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे किरदार निभाए, जिन्हें पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। पीएम मोदी ने पाटेकर को ‘क्रांतिवीर’ बताते हुए कहा कि अभिनेता ने इसी नाम की अपनी फिल्म के जरिए समाज में व्याप्त बुराइयों पर कड़ा प्रहार किया था।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बहुत कम अभिनेताओं में नाना पाटेकर जी जैसी अभिनय की गहराई, विशिष्टता और प्रभावशाली मौजूदगी देखने को मिलती है। उन्होंने अपनी हर भूमिका में अद्भुत विविधता और रचनात्मकता दिखाई तथा ऐसे किरदार निभाए जिन्हें पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि पाटेकर अपने बेबाक और स्पष्ट विचारों के लिए भी सराहे जाते थे। उन्होंने कहा कि पाटेकर जिन बातों पर विश्वास करते थे, उन्हें खुलकर कहने में कभी नहीं हिचकिचाते थे। उन्होंने कहा, ‘‘हिंदी और मराठी सिनेमा में नाना पाटेकर जी का योगदान अतुलनीय था। उनके निधन से गहरा खालीपन पैदा हो गया है। उनके परिवार, मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।’’

पीएम मोदी ने नई दिल्ली में ‘इंडिया मोबाइल कांग्रेस’ (आईएमसी) 2026 के 10वें संस्करण का उद्घाटन करते हुए भी पाटेकर को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा कि पाटेकर फिल्मों की दुनिया में एक पक्षी की तरह स्वतंत्र होकर उड़ते थे और उन्होंने समाज में व्याप्त बुराइयों पर अपनी फिल्मों के जरिए कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा, ‘‘वह ऐसे क्रांतिवीर थे जिन्होंने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ काम किया।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पाटेकर के दमदार संवाद जितने प्रभावशाली होते थे, उनकी खामोशी भी उतनी ही असरदार होती थी। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के हमेशा पक्षधर रहे। उन्होंने पाटेकर के परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Have something to say? Post your comment
CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

भारत-रूस संयुक्त अभ्यास ‘इंद्र 2026’ का हार्बर चरण शुरू, योजना सम्मेलन में बनी समुद्री चरण की रूपरेखा

: भारत-रूस संयुक्त अभ्यास ‘इंद्र 2026’ का हार्बर चरण शुरू, योजना सम्मेलन में बनी समुद्री चरण की रूपरेखा

पीएम मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी

: पीएम मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी

नवरात्रि के छठे दिन पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, मां कात्यायनी को किया नमन

: नवरात्रि के छठे दिन पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, मां कात्यायनी को किया नमन

पीएम मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ की 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

: पीएम मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ की 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

सरकार ने चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक रखने की सीमा 1,000 क्विंटल निर्धारित की, 15 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी

: सरकार ने चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक रखने की सीमा 1,000 क्विंटल निर्धारित की, 15 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी

X