Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

राष्ट्रीय

मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 27 आईईडी निष्क्रिय; तीन उग्रवादी और एक ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Updated on Friday, October 09, 2026 17:10 PM IST

नई दिल्ली(एजेंसी) : मणिपुर के कामजोंग जिले में असम राइफल्स और भारतीय सेना ने संयुक्त अभियान चलाकर 27 इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का पता लगाया और उन्हें सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया। करीब 8 किलोमीटर लंबे पहाड़ी मार्ग पर 48 घंटे तक चले खुफिया सूचना आधारित अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने झाड़ियों में छिपाकर रखे गए इन विस्फोटक उपकरणों को बरामद किया।

इसके अलावा, सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक संदिग्ध ड्रग तस्कर को भी पकड़ा गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। रक्षा प्रवक्ता के अनुसार, असम राइफल्स और भारतीय सेना की बम निरोधक टीमों ने कामजोंग जिले में शांगखालोक-पिलोंग मार्ग पर अभियान चलाया। इस दौरान पहाड़ी रास्ते के किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखे गए 27 आईईडी का पता लगाया गया और उन्हें सुरक्षित रूप से निष्क्रिय किया गया।

अभियान के दौरान विस्फोटकों का पता लगाने के लिए खोजी कुत्तों के साथ विशेष इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का भी इस्तेमाल किया गया। रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि समय रहते की गई इस कार्रवाई से इलाके में शांति और सुरक्षा भंग करने की कोशिशों को नाकाम करने में मदद मिली। साथ ही, सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले स्थानीय लोगों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने में भी मदद मिली। म्यांमार से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक स्थित पहाड़ी जिलों में सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए इस अभियान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कामजोंग के अलावा मणिपुर के चुराचांदपुर, तेंगनौपाल, चंदेल और उखरुल जिले भी म्यांमार के साथ लगते हैं। इन पांच जिलों में कुल 398 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा है, जिस पर बाड़ नहीं लगी है। इस वजह से क्षेत्र में सीमा पार अवैध गतिविधियों की आशंका बनी रहती है और सुरक्षा बलों के सामने कई चुनौतियां आती हैं।इस बीच, सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में प्रतिबंधित कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी) और पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलेइपाक (प्रीपाक) से जुड़े तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों के अनुसार, ये गिरफ्तारियां इंफाल पूर्वी जिले में अलग-अलग अभियानों के दौरान की गईं।

वहीं, एक अन्य कार्रवाई में चुराचांदपुर जिले के तुइदाम गांव निवासी 35 वर्षीय नगमखोजांग किपगेन को संदिग्ध ड्रग तस्करी के आरोप में पकड़ा गया। उसके पास से साबुन की 60 डिब्बियों में छिपाकर रखा गया कुल 785 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद होने का आरोप है। एक अन्य अभियान में मणिपुर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर इंफाल पश्चिम जिले के वांगोई पुलिस थाना क्षेत्र में वैशन नदी के किनारे तलाशी अभियान चलाया।

इस दौरान एक 7.62 एमएम सेल्फ-लोडिंग राइफल (एसएलआर), एक मैगजीन, एक सिंगल-बैरल ब्रीच-लोडिंग हथियार, अलग-अलग प्रकार के नौ जिंदा कारतूस और तीन वायरलेस संचार सेट बरामद किए गए। पुलिस अधिकारी के अनुसार, बरामद हथियारों, गोला-बारूद और संचार उपकरणों की जांच की जा रही है। इसका उद्देश्य राज्य में सक्रिय उग्रवादी नेटवर्क की पहचान करना और उन्हें खत्म करने के प्रयासों को तेज करना है।

मणिपुर में केंद्रीय और राज्य सुरक्षा बलों की ओर से उग्रवादियों तथा अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी हैं। विभिन्न जिलों के संवेदनशील, मिश्रित आबादी वाले और सीमावर्ती इलाकों में तलाशी अभियान तथा क्षेत्र पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए गश्त की जा रही है। इन अभियानों का उद्देश्य उग्रवादी गतिविधियों पर रोक लगाना, अवैध हथियारों और गोला-बारूद की बरामदगी करना, हिंसा प्रभावित राज्य में शांति बनाए रखना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Have something to say? Post your comment
CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

भारत-रूस संयुक्त अभ्यास ‘इंद्र 2026’ का हार्बर चरण शुरू, योजना सम्मेलन में बनी समुद्री चरण की रूपरेखा

: भारत-रूस संयुक्त अभ्यास ‘इंद्र 2026’ का हार्बर चरण शुरू, योजना सम्मेलन में बनी समुद्री चरण की रूपरेखा

पीएम मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी

: पीएम मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी

नवरात्रि के छठे दिन पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, मां कात्यायनी को किया नमन

: नवरात्रि के छठे दिन पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, मां कात्यायनी को किया नमन

पीएम मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ की 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

: पीएम मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ की 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

सरकार ने चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक रखने की सीमा 1,000 क्विंटल निर्धारित की, 15 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी

: सरकार ने चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक रखने की सीमा 1,000 क्विंटल निर्धारित की, 15 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी

X