Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

राष्ट्रीय

भारत-अफ्रीका के रिश्तों को ऐतिहासिक एकजुटता के नजरिए से देखना काफी नहीं, भविष्य को चाहिए बड़े लक्ष्य : जयशंकर

Updated on Saturday, October 10, 2026 18:50 PM IST


नई दिल्ली(एजेंसी) : इथियोपिया के अडवा विजय स्मारक संग्रहालय से विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत-अफ्रीका साझेदारी को वैश्विक दक्षिण की साझा विरासत बताया। उन्होंने अदीस अबाबा में संबोधन के दौरान कहा कि भारत और अफ्रीका के रिश्तों को सिर्फ ऐतिहासिक एकजुटता के नजरिए से देखना अब काफी नहीं है। हमारे आसपास की दुनिया भी बहुत बदल गई है। इसलिए, हमारे रिश्तों को भी समय के साथ बदलना और आगे बढ़ना चाहिए।

भारतीय व‍िदेश मंत्रालय के अनुसार, एस. जयशंकर ने कहा क‍ि भारत और अफ्रीका का रिश्ता आधुनिक देशों के बनने के बाद शुरू नहीं हुआ था। इसे सिर्फ कुछ दशकों या यहां तक कि कुछ सदियों में भी नहीं मापा जा सकता। इसकी जड़ें हजारों साल पुरानी हैं। आज की कूटनीतिक भाषा और शब्दावली के अस्तित्व में आने से बहुत पहले हिंद महासागर हमारे लोगों को जोड़ रहा था। व्यापार इस रिश्ते का सिर्फ एक हिस्सा था। लोग एक-दूसरे के यहां जाते थे, विचारों का आदान-प्रदान होता था, भाषाएं एक-दूसरे से मिलती थीं। खान-पान, संगीत, सांस्कृतिक परंपराएं, यहां तक कि धर्म और दर्शन भी समुद्र के रास्ते एक जगह से दूसरी जगह पहुंचे।

उन्‍होंने कहा क‍ि बाद की सदियों में पश्चिमी भारत के गुजरात के व्यापारी पूर्वी अफ्रीका के तटों पर एक परिचित उपस्थिति बन गए। भारतीय मूल के समुदाय अफ्रीका में बस गए और उसी तरह अफ्रीकी मूल के समुदाय भारतीय समाज का हिस्सा बने। आज भी भारत के सिद्दी समुदाय हमें याद दिलाते हैं कि हिंद महासागर कभी सिर्फ दो महाद्वीपों को अलग करने वाला जल क्षेत्र नहीं था। यह लोगों को जोड़ने वाला एक मार्ग था। आधुनिक कूटनीति के विकसित होने से पहले ही यह हमें जोड़ चुका था।

जयशंकर ने कहा क‍ि इसके बाद एक कठिन और दर्दभरा दौर भी आया। भारत और अफ्रीका के कई देशों ने औपनिवेशिक शासन का अनुभव किया। अर्थव्यवस्थाओं और सीमाओं को बाहरी ताकतों के हितों के अनुसार बदला गया। संसाधनों का दोहन किया गया। स्थानीय संस्थाओं और परंपराओं को कमजोर किया गया। कई बार लोगों की गरिमा और अधिकारों को भी नजरअंदाज किया गया। लेकिन इसी साझा पीड़ा से एक मजबूत एकजुटता भी पैदा हुई। भारत ने अफ्रीका के स्वतंत्रता संघर्ष को सहानुभूति के साथ देखा, क्योंकि हम खुद भी ऐसे ही अनुभवों से गुजरे थे। वहीं अफ्रीका, भारत की आजादी की कहानी का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया।

संबोधन के दौरान व‍िदेश मंत्री ने कहा क‍ि भारत ने हमेशा उपनिवेशवाद और रंगभेद का विरोध किया। हमारे लिए अफ्रीका की स्वतंत्रता कोई दूर का भू-राजनीतिक मुद्दा नहीं था। यह हमारी अपनी आजादी की अधूरी लड़ाई का ही एक हिस्सा था। जैसे-जैसे अफ्रीकी देशों को स्वतंत्रता मिली, यह एकजुटता और मजबूत होती गई।

भारत और अफ्रीका ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मिलकर काम करने की परंपरा विकसित की, जो आज भी जारी है। हमने उपनिवेशवाद के खिलाफ आवाज उठाई। हमने रंगभेद का विरोध किया। हमने देशों की समान संप्रभुता का समर्थन किया। हमने मानव गरिमा के पक्ष में खड़े होकर संघर्ष किया। और हमने यह भी कहा कि जो देश औपनिवेशिक शासन से आजाद हुए हैं, उन्हें एक प्रकार की निर्भरता से निकलकर किसी दूसरी निर्भरता में नहीं फंसना चाहिए। यही सोच और यही विश्वास आज भी हमारी विदेश नीतियों में गहराई से मौजूद है।

जयशंकर ने कहा क‍ि तब से बहुत कुछ बदल चुका है। अफ्रीका बदला है। भारत बदला है। हमारे आसपास की दुनिया भी गहरे स्तर पर बदल गई है। इसलिए हमारे रिश्तों को भी समय के साथ आगे बढ़ना होगा। अब भारत और अफ्रीका के संबंधों को सिर्फ ऐतिहासिक एकजुटता की भाषा में समझाना पर्याप्त नहीं है। इतिहास ने हमें आपसी विश्वास दिया है, लेकिन भविष्य के लिए बड़े लक्ष्य और नई सोच की जरूरत है।

 

Have something to say? Post your comment
CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

भारत-रूस संयुक्त अभ्यास ‘इंद्र 2026’ का हार्बर चरण शुरू, योजना सम्मेलन में बनी समुद्री चरण की रूपरेखा

: भारत-रूस संयुक्त अभ्यास ‘इंद्र 2026’ का हार्बर चरण शुरू, योजना सम्मेलन में बनी समुद्री चरण की रूपरेखा

पीएम मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी

: पीएम मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी

नवरात्रि के छठे दिन पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, मां कात्यायनी को किया नमन

: नवरात्रि के छठे दिन पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, मां कात्यायनी को किया नमन

पीएम मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ की 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

: पीएम मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ की 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

सरकार ने चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक रखने की सीमा 1,000 क्विंटल निर्धारित की, 15 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी

: सरकार ने चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक रखने की सीमा 1,000 क्विंटल निर्धारित की, 15 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी

X