Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

राष्ट्रीय

हिरासत में ममता बनर्जी, मुंह पर बैंड-ऐड लगाकर कर रही थीं विरोध-प्रदर्शन

Updated on Saturday, October 10, 2026 18:52 PM IST


नई दिल्ली(एजेंसी) : पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ ने हिरासत में लिया है। वह मुंह पर बैंड-ऐड लगाकर विरोध-प्रदर्शन कर रही थीं। टीएमसी के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी ने विरोध के तौर पर अपने मुंह पर बैंड-ऐड चिपका रखा था। सूत्रों के मुताबिक, यह उनकी आवाज दबाए जाने के खिलाफ सांकेतिक विरोध था।

इस विरोध-प्रदर्शन के दौरान उनके बस में मौजूद होने के विजुअल्स भी सामने आए हैं। बस के अंदर ही उन्होंने महिषासुर मर्दिनी का पाठ किया। वे "जागो दुर्गा, जागो दशप्रहरणधारिणी, जागो दुर्गा, जागो दशप्रहरणधारिणी। अभया शक्ति बलप्रदायिनी तुमि जागो, जागो तुमि जागो" गाती नजर आईं।

यह प्रसिद्ध पंक्ति महिषासुर मर्दिनी के आगमन और देवी दुर्गा के जागरण के लिए की जाने वाली प्रार्थना से हैं। यह मूल रूप से बंगाली भाषा में है।

इसका हिंदी में अर्थ है - "जागो दुर्गा, जागो दस हाथों में अस्त्र धारण करने वाली। हे भयमुक्त करने वाली, शक्ति और बल प्रदान करने वाली, तुम जागो। जागो, तुम जागो।"

यह दुर्गा पूजा से जुड़ा एक बेहद महत्वपूर्ण स्तोत्र है, जिसे बंगाल में शक्ति और न्याय की प्रतीक के रूप में देखा जाता है।

बता दें कि शनिवार सुबह ही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दिपके और प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया था, जब वे प्रदर्शन से पहले पहुंचे थे।

दिल्ली पुलिस के जवान आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद उस विमान के अंदर गए और तीनों को हिरासत में ले लिया। दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि दिल्ली पुलिस की टीम फ्लाइट के अंदर आती दिख रही है और उन्हें सौरव दास और आशुतोष रांका के साथ फ्लाइट से ही हिरासत में लिया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में दिपके पुलिस से कहते हुए सुने गए, "मैं यहां गिरफ्तार होने के लिए आया हूं। मुझे गिरफ्तार करो।"

 

Have something to say? Post your comment
CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

भारत-रूस संयुक्त अभ्यास ‘इंद्र 2026’ का हार्बर चरण शुरू, योजना सम्मेलन में बनी समुद्री चरण की रूपरेखा

: भारत-रूस संयुक्त अभ्यास ‘इंद्र 2026’ का हार्बर चरण शुरू, योजना सम्मेलन में बनी समुद्री चरण की रूपरेखा

पीएम मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी

: पीएम मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी

नवरात्रि के छठे दिन पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, मां कात्यायनी को किया नमन

: नवरात्रि के छठे दिन पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, मां कात्यायनी को किया नमन

पीएम मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ की 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

: पीएम मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ की 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

सरकार ने चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक रखने की सीमा 1,000 क्विंटल निर्धारित की, 15 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी

: सरकार ने चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक रखने की सीमा 1,000 क्विंटल निर्धारित की, 15 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी

X