Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

राष्ट्रीय

CJI वाले विवाद के बीच राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल रोका गया

Updated on Tuesday, October 13, 2026 16:33 PM IST

देश के मुख्य न्यायधीश जस्टिस सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस के एक पोस्ट को लेकर मचे बवाल के बीच राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उनके खिलाफ निचली अदालत में चल रहे ट्रायल पर रोक लगा दी है। मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ‘चोरों के सरदार’ और ‘कमांडर इन थीफ’ जैसी टिप्पणियों से जुड़ा है। SC ने इस मामले की सुनवाई करते हुए निचली अदालत में चल रही मानहानि के मुकदमे की कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगा दी है।


जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की पीठ ने राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। शीर्ष अदालत ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर जवाब देने के लिए 4 सप्ताह का समय भी दिया है। कोर्ट ने आदेश दिया, “4 सप्ताह में जवाब दाखिल करने का नोटिस जारी किया जाता है। इस बीच, ट्रायल कोर्ट के सामने की सभी कार्यवाहियों पर रोक रहेगी।”


क्या था बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला?
इससे पहले 8 सितंबर को बॉम्बे हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका को खारिज कर दिया था। इस याचिका में उन्होंने आपराधिक मानहानि मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा जारी समन को रद्द करने की मांग की थी। इससे पहले भाजपा के एक कार्यकर्ता महेश श्रीश्रीमाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रधानमंत्री मोदी को 'चोरों का सरदार' कहना पूरी पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं को चोर बताने जैसा है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं की प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। इन दलीलों पर फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि एक रजिस्टर्ड पॉलिटिकल पार्टी एक पहचान योग्य वर्ग है और शिकायतकर्ता को मामला दर्ज कराने का अधिकार है या नहीं, यह ट्रायल के दौरान तय होगा।

राहुल गांधी की क्या दलीलें?
राहुल गांधी ने कोर्ट में अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने किसी पार्टी का नाम नहीं लिया। राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने अपने बयान में भाजपा या किसी राजनीतिक दल का सीधे नाम नहीं लिया था। बता दें कि कानून के तहत आपराधिक मानहानि के लिए एक निश्चित और ‘पहचान योग्य वर्ग’ का होना अनिवार्य है।


CJI पर टिप्पणी कर घिरी कांग्रेस
इससे पहले मुख्य न्यायाधीश से इस्तीफा मांगने वाली टिप्पणी कर कांग्रेस घिर गई है। दरअसल CJI सूर्यकांत ने सोमवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की स्थापना की 33वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि लॉ एंड ऑर्डर उनका विषय नहीं है। प्रधान न्यायाधीश की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस की केरल इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा था, ‘डियर सूर्यकांत, अगर कानून-व्यवस्था आपका विषय नहीं है, तो अभी इस्तीफा दे दीजिए। हम आपका स्थान लेने के लिए किसी ऐसे व्यक्ति को ढूंढ लेंगे जो इसे संभाल सके।'' इस टिप्पणी पर कड़ी आलोचना जताई गई।


हालांकि, बाद में इस पोस्ट को हटा दिया गया। वहीं जिम्मेदार व्यक्ति को भी निलंबित कर दिया गया। लेकिन भाजपा ने इसे लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। केंद्रीय मंत्री किरन रीजीजू ने एक बयान में कहा, ''मैंने पहले ही कहा था कि कांग्रेस पार्टी का अगला निशाना न्यायपालिका है।'' उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस भारत की सभी संवैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थाओं को नष्ट करना चाहती है। उन्होंने कहा, ''भारत विरोधी सभी गुट एकजुट हो रहे हैं। सभी देशभक्त भारतीय भी एक साथ आएंगे।''

 

Have something to say? Post your comment
CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

भारत-रूस संयुक्त अभ्यास ‘इंद्र 2026’ का हार्बर चरण शुरू, योजना सम्मेलन में बनी समुद्री चरण की रूपरेखा

: भारत-रूस संयुक्त अभ्यास ‘इंद्र 2026’ का हार्बर चरण शुरू, योजना सम्मेलन में बनी समुद्री चरण की रूपरेखा

पीएम मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी

: पीएम मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी

नवरात्रि के छठे दिन पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, मां कात्यायनी को किया नमन

: नवरात्रि के छठे दिन पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, मां कात्यायनी को किया नमन

पीएम मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ की 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

: पीएम मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ की 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

सरकार ने चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक रखने की सीमा 1,000 क्विंटल निर्धारित की, 15 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी

: सरकार ने चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक रखने की सीमा 1,000 क्विंटल निर्धारित की, 15 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी

X