Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने पोप लियो XIV के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

Updated on Wednesday, October 14, 2026 17:12 PM IST

नई दिल्ली(एजेंसी) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोप लियो XIV के जल्द और पूरी तरह ठीक होने की कामना की है। पोप की मंगलवार रात फेफड़े में गांठ हटाने के लिए सर्जरी हुई थी, जो सफल रही। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “यह जानकर खुशी हुई कि परम पावन पोप लियो XIV की कल रात हुई सर्जरी सफल रही। मैं उनके पूरी तरह और जल्द ठीक होने के साथ-साथ उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

सर्जरी का विवरण और बीमारी की पुष्टि
होली सी प्रेस ऑफिस के बयान के अनुसार, मंगलवार को रोम के जेमेली अस्पताल में पोप लियो XIV की थोरेसिक सर्जरी हुई। सर्जनों ने वीडियो-असिस्टेड तकनीक का इस्तेमाल करते हुए उनके दाहिने फेफड़े का निचला हिस्सा (लोब) पूरी तरह हटा दिया, ताकि गांठ पूरी तरह निकल जाए। ऑपरेशन के दौरान टिश्यू की हिस्टोलॉजिकल जांच से लंग एडेनोकार्सिनोमा (फेफड़े का कैंसर) की पुष्टि हुई, जिसका शक पहले की जांचों में हो चुका था। सर्जिकल टीम का नेतृत्व प्रोफेसर मार्गरीटोरा ने किया। उनकी मदद प्रोफेसर एलिसा मीची, डॉ. मारिया टेरेसा कॉन्गेडो और डॉ. लियोनार्डो पेट्राका सियावरेला ने की। आने वाले दिनों में हटाए गए टिश्यू की और जांच की जाएगी।

दुनिया के नेताओं ने भेजी शुभकामनाएं
दुनिया के कई प्रमुख नेताओं ने भी पोप के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने पोप को दुनिया भर के कैथोलिकों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया और कहा, “पोप लियो XIV दुनिया भर में – और यहां ऑस्ट्रेलिया में भी – कैथोलिकों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वह हमारी आधुनिक दुनिया में शांति, मानवता और समझदारी की आवाज हैं। मेरी सोच और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं… हम उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद और प्रार्थना करते हैं।”

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा, “कनाडा के लोगों की ओर से, मैं पोप लियो XIV के सफल ऑपरेशन के बाद उनके जल्द और पूरी तरह ठीक होने की कामना करता हूं। वे दुनिया भर के अरबों लोगों के लिए उम्मीद और प्रेरणा के स्रोत हैं। एकता और दया का उनका संदेश हमें उस ताकत की याद दिलाता है जो हम मुश्किल समय में एक-दूसरे को दे सकते हैं।”

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी लिखा, “हाल ही में बीमारी का पता चलने के बाद पोप लियो XIV के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। मेरी प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं @Pontifex और दुनिया भर के कैथोलिक समुदाय के साथ हैं।” अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो समेत अन्य नेताओं ने भी सोशल मीडिया पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Have something to say? Post your comment
CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

भारत-रूस संयुक्त अभ्यास ‘इंद्र 2026’ का हार्बर चरण शुरू, योजना सम्मेलन में बनी समुद्री चरण की रूपरेखा

: भारत-रूस संयुक्त अभ्यास ‘इंद्र 2026’ का हार्बर चरण शुरू, योजना सम्मेलन में बनी समुद्री चरण की रूपरेखा

पीएम मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी

: पीएम मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी

नवरात्रि के छठे दिन पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, मां कात्यायनी को किया नमन

: नवरात्रि के छठे दिन पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, मां कात्यायनी को किया नमन

पीएम मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ की 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

: पीएम मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ की 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

सरकार ने चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक रखने की सीमा 1,000 क्विंटल निर्धारित की, 15 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी

: सरकार ने चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक रखने की सीमा 1,000 क्विंटल निर्धारित की, 15 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी

X