Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

राष्ट्रीय

भारत को चिप इंडस्ट्री के लिए क्रिटिकल मटीरियल का मजबूत इकोसिस्टम बनाना होगा: अश्विनी वैष्णव

Updated on Wednesday, October 14, 2026 17:15 PM IST

नई दिल्ली(एजेंसी) : केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भारत की सबसे बड़ी कमजोरियों में से एक क्रिटिकल मटीरियल (जरूरी सामग्री) पर निर्भरता है। उन्होंने सेमीकंडक्टर और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के लिए घरेलू क्षमताएं तेजी से विकसित करने पर जोर दिया। ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि जरूरी मटीरियल की ग्लोबल सप्लाई चेन कुछ ही देशों तक सीमित है। यह स्थिति भारत के भरोसेमंद टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग हब बनने के लक्ष्य के लिए बड़ी चुनौती है।

किन क्षेत्रों पर देना होगा फोकस?
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केमिकल, गैस, सबस्ट्रेट और अन्य सेमीकंडक्टर इनपुट को ऐसे अहम क्षेत्र बताया जहां भारत को घरेलू विशेषज्ञता और उत्पादन क्षमता मजबूत करनी होगी। उन्होंने कहा कि जिन देशों का अभी मटीरियल इकोसिस्टम पर दबदबा है, उन्होंने ये क्षमताएं बनाने में दशकों लगाए हैं। लेकिन भारत के पास इतना समय नहीं है। इसलिए मैन्युफैक्चरिंग, प्रोसेसिंग, स्टोरेज और हैंडलिंग में विशेषज्ञता विकसित करने के प्रयासों में तेजी लानी होगी।

सेमीकंडक्टर मिशन का नया चरण
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत का सेमीकंडक्टर मिशन अब सिर्फ चिप बनाने और असेंबल करने तक सीमित नहीं है। यह एक पूरा इकोसिस्टम बनाने की दिशा में बढ़ रहा है, जिसमें मटीरियल, केमिकल, गैस और सबस्ट्रेट भी शामिल हैं। देश के सेमीकंडक्टर प्रोग्राम के दूसरे चरण में इन क्षेत्रों पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। सरकार का तरीका व्यवस्थित है—पहले तैयार उत्पादों को असेंबल करना, फिर मॉड्यूल, कंपोनेंट, मटीरियल और अंत में कैपिटल इक्विपमेंट बनाने की ओर बढ़ना। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग में टिकाऊ विकास के लिए मजबूत इकोसिस्टम जरूरी है।

आत्मनिर्भरता का मतलब क्या है?
केंद्रीय मंत्री ने साफ किया कि टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भरता का मतलब दूसरे देशों पर निर्भरता पूरी तरह खत्म करना नहीं है। इसका मकसद रणनीतिक कमजोरियों को दूर करना और अहम क्षेत्रों में मजबूती (resilience) लाना है। उन्होंने कहा, “जब हम टेक्नोलॉजी के मामले में आत्मनिर्भरता की बात करते हैं, तो हमें इसे बहुत परिपक्व और जटिल नजरिए से देखना होगा। हम रणनीतिक निर्भरता और मजबूती के बारे में ज्यादा सोच रहे हैं। वे कौन से उत्पाद और सेगमेंट हैं जिनकी मैन्युफैक्चरिंग, डिजाइन और पूरे उत्पाद के विकास की क्षमताएं हमारे देश में होनी चाहिए? वैल्यू चेन के वे कौन से हिस्से हैं जहां हम दूसरे देशों पर निर्भर रह सकते हैं? टेक्नोलॉजी हमेशा एक ग्लोबल वैल्यू चेन होती है।”

अश्विनी वैष्णव ने उदाहरण देते हुए कहा कि 28-नैनोमीटर से 90-नैनोमीटर रेंज वाले पुराने नोड्स में एक डॉलर की चिप की वजह से दस लाख डॉलर की मशीन का उत्पादन रुक सकता है। भारत खुद को ऐसे देश के रूप में पेश करना चाहता है जिस पर डिजाइन, मैन्युफैक्चरिंग और फाइनल प्रोडक्ट के पूरे मूल्यांकन के मामले में भरोसा किया जा सके।

Have something to say? Post your comment
CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

भारत-रूस संयुक्त अभ्यास ‘इंद्र 2026’ का हार्बर चरण शुरू, योजना सम्मेलन में बनी समुद्री चरण की रूपरेखा

: भारत-रूस संयुक्त अभ्यास ‘इंद्र 2026’ का हार्बर चरण शुरू, योजना सम्मेलन में बनी समुद्री चरण की रूपरेखा

पीएम मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी

: पीएम मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी

नवरात्रि के छठे दिन पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, मां कात्यायनी को किया नमन

: नवरात्रि के छठे दिन पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, मां कात्यायनी को किया नमन

पीएम मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ की 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

: पीएम मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ की 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

सरकार ने चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक रखने की सीमा 1,000 क्विंटल निर्धारित की, 15 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी

: सरकार ने चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक रखने की सीमा 1,000 क्विंटल निर्धारित की, 15 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी

X