Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

राष्ट्रीय

एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर देश ने किया याद, गडकरी और योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Updated on Thursday, October 15, 2026 15:18 PM IST

नई दिल्ली(एजेंसी) : भारत के ‘मिसाइल मैन’ और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। इस अवसर पर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों ने भी एपीजे अब्दुल कलाम को नमन किया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “देश के पूर्व राष्ट्रपति और ‘भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। सादगी और आदर्शों से भरा परिपूर्ण जीवन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की पहचान थी। वो ज्ञान और कर्मठता के प्रतीक थे। भारत को सामर्थ्यशाली बनाने के लिए उन्होंने अपने जीवन का हर पल दिया। उनके विचार पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।”

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एपीजे अब्दुल कलाम को नमन करते हुए लिखा, “रक्षा व अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने के साथ ही राष्ट्र को परमाणु शक्ति संपन्न बनाने में आपका योगदान अभूतपूर्व है। आपके अमूल्य विचार और आदर्श जीवन युवा पीढ़ियों का मार्ग प्रशस्त करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण व विकसित भारत के संकल्प के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा। राष्ट्र के अनमोल रत्न के चरणों में प्रणाम।”

केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल ने लिखा, “महान वैज्ञानिक, मिसाइल मैन, पूर्व राष्ट्रपति और ‘भारत रत्न’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर कोटिशः नमन अर्पित करता हूं। राष्ट्र उत्थान के लिए समर्पित आपका जीवन हम सभी को शिक्षित, सशक्त, समर्थ और गौरवशाली भारत के निर्माण में हर संभव योगदान के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें ‘समर्थ भारत’ के स्वप्नद्रष्टा बताया। सीएम योगी ने कहा, “आपने अपने अद्भुत ज्ञान से भारत की सामरिक शक्ति को नई ऊंचाइयां प्रदान कीं और देश की रक्षा प्रणाली को अभेद्य बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आपका आदर्श जीवन देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।”

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “महान वैज्ञानिक, पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। राष्ट्र को आत्मनिर्भर और सामर्थ्यवान बनाने के लिए उनका वैज्ञानिक योगदान, सादगीपूर्ण जीवन, उच्च आदर्श और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा। डॉ. कलाम ने विज्ञान को राष्ट्र सेवा का माध्यम बनाया और युवाओं में बड़े सपने देखने तथा उन्हें साकार करने का आत्मविश्वास जगाया। उनका जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना, स्वावलंबन और कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण है।”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें नमन किया। मोहन यादव ने लिखा, “देश को परमाणु शक्ति संपन्न एवं रक्षा अनुसंधान के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका जीवन और विचार आज भी युवाओं को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देते हैं।”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पोस्ट किया, “महान वैज्ञानिक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की जयंती पर कोटिशः नमन। विज्ञान व तकनीकी के क्षेत्र में आपका अतुलनीय योगदान और राष्ट्र को विकसित व आत्मनिर्भर बनाने का आपका संकल्प सदैव प्रेरणादायी है। आपका संपूर्ण जीवन कठिन परिश्रम, अनुशासन, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र सेवा का अनुपम उदाहरण है।”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिखा, “भारत को परमाणु व मिसाइल तकनीक के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले महान वैज्ञानिक, ‘मिसाइल मैन’ के नाम से विख्यात पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। सादगी, समर्पण और राष्ट्र सेवा की अद्भुत मिसाल रहा उनका जीवन सदैव प्रेरणा स्रोत रहेगा। विकसित व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए उनके विचार और आदर्श देश की युवा पीढ़ी को निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।”

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “महान वैज्ञानिक, पूर्व राष्ट्रपति, युवाओं के प्रेरणास्रोत और भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। राष्ट्र निर्माण, विज्ञान एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान और विकसित भारत का स्वप्न सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।”

उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लिखा, “भारत को वैज्ञानिक और रक्षा क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले महान वैज्ञानिक, ‘मिसाइल मैन’ और भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की जयंती पर शत्-शत् नमन। देश के प्रति उनका समर्पण और उनके विचार सदैव हमें आगे बढ़ने की राह दिखाते रहेंगे।”

बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी एपीजे अब्दुल कलाम को नमन किया। उन्होंने पोस्ट किया, “भारत को रक्षा व अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण, आत्मनिर्भर व विकसित भारत का स्वप्न और युवाओं को बड़े लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा देने वाले उनके विचार सदैव देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। विज्ञान, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को देश सदैव श्रद्धा और सम्मान के साथ स्मरण करता रहेगा।”

Have something to say? Post your comment
CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

: CJI पर टिप्पणी को लेकर संजय राउत और निखिल वागले को सुप्रीम कोर्ट का अवमानना नोटिस

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

: बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्त नियमों की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

: पंजाब ड्रग्स, गैंगस्टरवाद और संगठित अपराध से जूझ रहा है: गृह मंत्री अमित शाह

‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

: ‘सपा के बिना रायबरेली भी जीत पाओगे?’ राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर कटाक्ष

‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

: ‘सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा’ के ध्येय के साथ राष्ट्र की रक्षा में जुटे NSG के जवान, स्थापना दिवस पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं

भारत-रूस संयुक्त अभ्यास ‘इंद्र 2026’ का हार्बर चरण शुरू, योजना सम्मेलन में बनी समुद्री चरण की रूपरेखा

: भारत-रूस संयुक्त अभ्यास ‘इंद्र 2026’ का हार्बर चरण शुरू, योजना सम्मेलन में बनी समुद्री चरण की रूपरेखा

पीएम मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी

: पीएम मोदी 11-12 दिसंबर को जाएंगे कनाडा, दोनों देशों के रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी

नवरात्रि के छठे दिन पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, मां कात्यायनी को किया नमन

: नवरात्रि के छठे दिन पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित, मां कात्यायनी को किया नमन

पीएम मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ की 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

: पीएम मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ की 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

सरकार ने चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक रखने की सीमा 1,000 क्विंटल निर्धारित की, 15 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी

: सरकार ने चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक रखने की सीमा 1,000 क्विंटल निर्धारित की, 15 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी

X